बॉलीवुड

शाहरुख-सलमान से भी बड़े सुपरस्टार होते बॉबी देओल, लेकिन इन 7 फिल्मों ने तबाह किया करियर

बॉबी देओल बॉलीवुड की दुनिया में जाना माना नाम है। वह फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हीरो धर्मेंद्र के बेटे हैं। उनके भाई सनी देओल भी बॉलीवुड के बड़े एक्टर हैं। लेकिन इसके बावजूद बॉबी को अपने फिल्मी करियर के दौरान कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा। बॉबी ने 1995 में ‘बरसात (Barsaat)’ फिल्म से डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई। फिर बॉबी ‘गुप्त’, ‘करीब’, ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘बिच्छू’ और ‘आशिक’ जैसी फिल्मों में दिखे। ये भी हिट रही।

बॉबी के करियर पर ग्रहण साल 2005 से लगना शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दी। इसने उनके करियर को झंझोड़ कर रख दिया। यदि बॉबी की ये फिल्में फ्लॉप नहीं होती तो वह एक सुपरस्टार होते। शायद उनके आगे शाहरुख, सलमान, अक्षय भी फीके पड़ जाते। तो चलिए एक नजर इन फिल्मों की लिस्ट पर डालते हैं।

1. बरसात: हम यहां साल 1995 वाली बरसात की बात नहीं कर रहे। ये फिल्म को हिट थी। लेकिन बॉबी ने साल 2005 में इसी नाम की एक और फिल्म की थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बासु उनकी को-स्टार्स थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज से भी नीचे थी।

2. हेल्प: यह फिल्म बॉबी ने 2010 में की थी। इसमें उनके साथ मुग्धा गोडसे और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई थी। इसे दर्शकों ने नापसंद किया था।

3. दोस्ती – फ्रेंड्स फॉर एवर: यह फिल्म साल 2005 में आई थी। इसमें बॉबी के साथ करीना कपूर, लारा दत्त और अक्षय कुमार थे। इतनी तगड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पीट गई थी।

4. झूम बराबर झूम: यह फिल्म साल 2007 में आई थी। इसमें बॉबी संग प्रीति जिंटा, लारा दत्ता और अभिषेक बच्चन थे। इतनी बढ़िया स्टार कास्ट होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी।

5. चमकू: यह फिल्म साल 2008 में आई थी। इसमें बॉबी और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल कर रहे थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी कोई खास कमाल नहीं कर सकी। दर्शकों को फिल्म जरा सी भी पसंद नहीं आई।

6. पोस्टर बॉयज: यह फिल्म साल 2017 में आई थी। तब बॉबी फिल्मों में वापसी की ट्राय कर रहे थे। लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही। फिल्म को दर्शकों का खास प्यार नहीं मिला। फिल्म में सनी देओल और श्रेयस तलपड़े भी थे।

7. यमला पगला दीवाना फिर से: यह फिल्म साल 2018 में आई थी। इसमें बॉबी के साथ उनके पापा धर्मेंद्र और भाई सनी थे। यह ‘यमला पगला दीवाना’ का दूसरा पार्ट थी। लेकिन फिल्म को पहले पार्ट जितनी सफलता नहीं मिली।

वैसे बाद में बॉबी ने सलमान खान के साथ साल 2018 ‘रेस’ फिल्म से जोरदार वापसी की। फिर वह ‘आश्रम’ वेब सीरीज में नजर आए। इसने उनकी लोकप्रियता एक बार फिर बड़ा दी। इसमें उनके अभिनय की भी खूब तारीफ हुई।

Back to top button