राशिफल

महालक्ष्मी राजयोग: अप्रैल में इन राशियों के घर आएगी लक्ष्मी, दुखों का होगा सर्वनाश, मिलेगी खुशियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर हमारे जीवन में खुशियों और दुखों का कारक बनता है। जब ग्रह अच्छी स्थिति में होते हैं तो खुशियां आती है और कमजोर स्थिति में होने पर दुखों का सैलाब आता है। ग्रहों की युति कई बार खास योग भी बनाती है। ये योग अक्सर लाभ लाते हैं। जैसे 6 अर्पिल को महालक्ष्मी राजयोग (Mahalakshmi Raja Yoga) बन रहा है।

दरअसल 6 अप्रैल से भाग्य और धन के कारक गुरु और शुक्र अच्छी स्थिति में विराजित होने जा रहे हैं। यह दोनों मिलकर महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा शश और मालव्‍य भी बन रहा है। ऐसे में चार खास राशियों के जीवन में ढेर सारी खुशियां और पैसा आने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौन-कौन सी हैं।

वृषभ राशि

आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां दस्तक देगी। आपके सभी दुख धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे। भाग्य आपका भरपूर साथ देगी। आप जिस भी काम को शुरू करेंगे वह बिना किस बाधा के जल्दी सम्पन्न हो जाएगा। आर्थिक रूप से भी आपको तगड़ा लाभ होगा। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। जॉब में प्रमोशन होगा। बीजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशहाली आएगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्‍या राशि

इनके जीवन में दुखों का खात्मा होगा। आपकी सभी परेशानियां हवा बनकर उड़ जाएगी। जीवन की नेगेटिविटी दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आप पहले से ज्यादा खुश रहेंगे। धन से जुड़े लाभ होंगे। पैसा निवेश करने से मुनाफा होगा। नई जॉब के ऑफर मिलेंगे। बीजनेस में बड़ी डील मिलेगी। धार्मिक यात्रा होगी। भगवान में आस्था बढ़ेगी। ऊपरवाले के आशीर्वाद से आपकी सेहत में जबरदस्त सुधार दिखेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। घर में मेहमान का आना आर्थिक लाभ देगा।

मकर राशि

इन्हें अचानक बड़े धन की प्राप्ति हो सकती है। यह पैसा कहीं से भी अचानक आपके पास चलकर आ सकता है। बस आपको इस धन कमाने के अवसर की पहचान करनी होगी। कुंवारे लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। प्रेम प्रसंग से जुड़े मामलों में भी सफलता हाथ लगेगी। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। शत्रु आपके सामने हार मान लेगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। संतान की वजह से नाम रोशन होगा। मां-बाप से धन की प्राप्ति होगी। सेहत बढ़िया रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जाना लाभकारी होगा।

कुंभ राशि

इन राशि के लोगों को धन और सुख से जुड़े लाभ होंगे। घर में एक पॉजिटिव माहौल रहेगा। सारे मन मुटाव दूर होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इनकम बढ़ जाएगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा होगी। शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की होगी। करियर में उछाल आएगा। लाइफ में अपने गोल को प्राप्त कर पाएंगे। मेहनत का उचित फल मिलेगा। रिश्तेदारों से धन की प्राप्ति होगी। विवाह का योग बनेगा। लंबी यात्रा सुखद रहेगी। बॉस आपके काम की तारीफ करेगा। सैलरी बढ़ जाएगी। व्यापार में तगड़ा मुनाफा होगा।

Back to top button