राशिफल

12 साल बाद गुरु बना रहे गजब का संयोग, इन राशियों के लिए गोल्डन मंथ होगा अप्रैल, मिलेगा खास तोहफा

ज्योतिष शास्त्र की माने तो कुंडली में उपस्थित ग्रह और उनकी स्थिति हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। 22 अप्रैल को गुरु ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वह यहाँ करीब 1 मई तक विराजित रहेंगे। इसके अलावा गुरु 31 मार्च 2023 को अस्त होकर 30 अप्रैल फिर से उदय भी हो रहे हैं। इस तरह कुछ ही महीनों में ऐसा बड़ा बदलाव कुछ राशियों के लिए शुभ होगा। ज्योतिष विशेषज्ञों की माने तो ऐसा योग 12 साल में बन रहा है। इसलिए 5 खास राशियों को इसका सबसे अधिक लाभ होगा।

मेष राशि

गुरु ग्रह की बदलती स्थिति मेष राशि के जातकों पर शुभ असर दिखाएगी। आपके सभी अटके हुए काम समय पर हो जाएंगे। भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ जाएगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पैसा कमाने का नया अवसर मिलेगा। जॉब में प्रमोशन होगा। बीजनेस में बड़ा लाभ होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में इज्जत बढ़ेगी।

वृषभ राशि

गुरु का गोचर वृषभ राशि के लोगों की किस्मत चमका देगा। भाग्य के दम पर इन्हें बहुत कुछ मिल जाएगा। नौकरी में इन्हें बड़ा लाभ होगा। सरकारी नौरकी के चांस भी है। बीजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विवाह का योग बन सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। यह मेहमान ढेर सारी खुशियां लाएगा।

मिथुन राशि

गुरु का गोचर आपके जीवन में खुशहाली लाएगा। आपके सभी दर्द खत्म होंगे। धीरे-धीरे आपके घर ढेरों खुशियां आएगी। पैसों की दिक्कत खत्म होगी। भाग्य साथ देगा। कुंवारे लोगों की शादी हो सकती है। बेरोजगारों को नौरकी मिल सकती है। नया बीजनेस शुरू करने के लिए अप्रैल का महिना शुभ है। माता रानी का आशीर्वाद मिलेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि

गुरु का यह गोचर सिंह राशि के जातकों का बहुत भला करने वाला है। सबसे पहले इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इसके बाद शत्रु इनके आगे घुटने टेकने को मजबूर हो जाएंगे। आपके सभी सपने सच होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। नया मकान खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं नया वाहन खरीदने का योग भी बन सकता है। आपके अटके हुए काम समय पर होंगे। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जीवन में गुरु का गोचर ढेर सारी खुशियां और पॉजिटिव बदलाव लेकर आएगा। माता पिता से बड़ा धन मिल सकता है। दोस्तों का पूरा सपोर्ट रहेगा। घर में खुशहाली आएगी। लड़ाई झगड़े खत्म हो जाएंगे। जीवन में कुछ नया और अच्छा करने का अवसर मिलेगा। आय के स्त्रोत बढ़ जाएंगे। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। लोगों के बीच आपका रुतबा बढ़ेगा। जॉब और बीजनेस में बड़ा लाभ होगा। सब आपसे खुश रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

Back to top button