बॉलीवुड

सतीश कौशिक परिवार के लिए छोड़ गए कुल इतनी संपत्ति, जानिये कौन होंगे इनके वारिस

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च को निधन हो गया था। दिल का दौरा पड़ने की वजह से सतीश कौशिक 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। अचानक ही अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया। उनके निधन की खबर से सेलेब्स को काफी गहरा धक्का लगा।

हर कोई उनके जाने से बहुत ज्यादा दुखी है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि सबको हंसाने वाला एक्टर ऐसे छोड़ गया। वहीं फैंस को भी उनके निधन से काफी बड़ा झटका लगा है। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले सतीश कौशिक अपने परिजनों के साथ होली मनाने के लिए मुंबई से दिल्ली आए हुए थे।

जब सतीश कौशिक होली खेल रहे थे, तो उसी दौरान उन्हें अचानक से बेचैनी महसूस होने लगी, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती ही चली गई और उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए फोर्टीस हॉस्पिटल में लाया गया था, जहां पर सतीश कौशिक की जान बचाने के लिए डॉक्टरों द्वारा खूब प्रयास किया गया परंतु हर कोशिश नाकाम रही।

हरियाणा में हुआ था सतीश कौशिक का जन्म

13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे सतीश कौशिक की स्कूली पढ़ाई दिल्ली से हुई थी। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया था। उन्होंने “मौसम” फिल्म से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने अपने एक्टिंग से सभी लोगों का दिल जीत लिया था। सतीश कौशिक एक अभिनेता और निर्देशक होने के साथ ही वह निर्माता और पटकथा लेखक भी थे। सतीश कौशिक ने बॉलीवुड में करीब तीन दशक बिताए।

सतीश कौशिक का परिवार

सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका को अकेला छोड़ गए। वंशिका अभी 10 वर्ष की ही है। सतीश कौशिक ने 1985 में शशि कौशिक से शादी की थी। शादी के बाद वह एक बेटे को पिता बने परंतु 2 साल की उम्र में ही उनके बेटे शानू कौशिक की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद सतीश कौशिक पूरी तरह से टूट गए थे।

काफी सालों बाद 2012 में उनकी बेटी हुई और उनके जीवन में फिर से खुशियां लौट आईं। बता दें 56 साल की उम्र में उन्होंने सेरोगेसी के जरिए शादी के 18 साल बाद अपनी बेटी वंशिका का स्वागत किया। अक्सर अभिनेता अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते थे। वह अपनी बेटी से काफी प्यार करते थे। अभी सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका हैं, जिनके लिए अभिनेता करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं।

सतीश कौशिक के निधन के बाद उनकी 10 साल की बेटी वंशिका ने अपने पापा के साथ की इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को शेयर किया था, जिसमें वंशिका दिवंगत अभिनेता को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों को कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

सतीश कौशिक का नेटवर्थ

सतीश कौशिक ने एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्टर का काम भी किया था। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा समय गुजारा था। वह अपने हर काम को पूरी ईमानदारी के साथ करते थे और उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर करोड़ों रुपए कमाए थे। वह अपनी पत्नी और बेटी के लिए अपने पीछे करोड़ों रुपए छोड़ गए। सतीश कौशिक की कुल नेटवर्थ की बात की जाए तो साल 2023 में 40 करोड़ आंकी गई।

अंतिम संस्कार में रोते दिखे अनुपम खेर, पहुंचे कई दिग्गज

आपको बता दें कि सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा में किया गया था। सतीश कौशिक के मुंबई में स्थित घर से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई थी। वर्सोवा के श्मशान घाट में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार हो गया है।


बॉलीवुड के कई सितारे सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जिसमें जावेद अख्तर, अनुपम खेर, राज बब्बर, रणबीर कपू,र फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन सहित कई सेलेब्स हैं।


वहीं सतीश कौशिक के जिगरी यार अनुपम खेर अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। वहीं आपको यह बता दें कि सतीश कौशिक के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करते हुए दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया “भारतीय सिनेमा, कलात्मक कृतियों और प्रदर्शनों में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना, ओम शांति।”

Back to top button