बॉलीवुड

Bigg Boss 16 का हिस्सा बनेगी रिक्शा चालक की बेटी? कभी घर-घर धोती थी बर्तन, अब बनेगी सुपरस्टार

Bigg Boss 16: रिक्शा चालक की बेटी सलमान खान के शो में आएगी नजर? जाने कौन है ये मान्या सिंह?

हर साल की तरह एक बार फिर सलमान खान का विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस चर्चा में आ गया है। इस बार बिग बॉस 16 ( Bigg Boss 16) को लेकर कई मीडिया हेडलाइंस बन रही हैं। हर बार कि तरह इस बार भी लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि नए सीजन में कौन-कौन से सितारें आएंगे।

अभी तक कनिका मान (Kanika Mann) और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) जैसी अभिनेत्रियों ने शो में आने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं करण पटेल (Karan Patel), फैसल खान (Faisal Khan), जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) जैसे सेलेब्स के आने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच एक रिक्शा चालक की बेटी बिग बॉस 16 में एंट्री को लेकर सुर्खियां बटोर रही है।

रिक्शा चालक की बेटी लेगी बिग बॉस में एंट्री?

उत्तर प्रदेश की रहने वाली मान्या सिंह (Manya Singh) एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक रिक्शा चालक हैं। ऐसे में उनका बिग बॉस में आना एक बड़ी बात होगी। क्योंकि इस शो में आकर कई लोगों का करियर उछाल मार चुका है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बिग बॉस में इसी रिक्शा चालक की बेटी को क्यों लिया जा रहा है? तो चलिए हम इस राज से भी पर्दा उठा देते हैं।

दरअसल मान्या सिंह मिस इंडिया 2020 की रनर अप (Femina Miss India 2020 runner up Manya Singh) रह चुकी हैं। उस दौरान उनकी रिक्शा चालक की बेटी होने की स्टोरी ने उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मान्या ने बताया था कि एक रिक्शा चालक की बेटी होने के नाते ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं था। वह एक ऐसे परिवार से आती थी जो कई रातें बिना खाना और नींद बीता चुका था। हालांकि उनके मां बाप ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया।

गरीब परिवार से आती है मन्या

मन्या ने कहा था कि मेरी मां ने परीक्षा की फीस भरने के लिए अपने गहने गिरवी रख दिए थे। उन्होंने हमेशा मुझे अपना पैशन फॉलो करने के लिए प्रोत्साहित किया। जब मैं 14 की थी तो घर से भाग गई थी। मैं दिन में पढ़ा करती थी, शाम को बर्तन धोती थी और रात को कॉल सेंटर में जॉब करती थी। रिक्शे का किराया बचाने के लिए मैं बहुत दूर तक पैदल चलती थी। लेकिन मेरे माता- पिता और भाई ने मेरा होसला बढ़ाया। कहा कि यदि तुम खुद में यकीन रखती हो तो हर सपने को पूरा कर सकती हो।

बिग बॉस 16 में मान्या सिंह के आने की खबर LatestLY ने दी है। हालांकि मान्या की तरफ से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि लोग एक रिक्शा चालक की बेटी को बिग बॉस में कितना पसंद करते हैं। यह शो उनके करियर को किन ऊंचाइयों तक ले जाता है।

Back to top button