अध्यात्म

धनतेरस पर शनिदेव बदल रहे अपनी चाल, इन 3 राशियों को मिलेगा महाधन, मां लक्ष्मी खुद आपके घर आएगी

इस वर्ष धनतेरस 25 अक्टूबर को है। संयोग से इसी दिन शनि देव अपनी चाल बदल रहे हैं। वे जुलाई माह में वक्री हुए थे, लेकिन अब 25 अक्टूबर को मार्गी हो जाएंगे। शनिदेव की इस बदलती चाल का तीन राशियों पर खास असर पड़ेगा। धनतेरस के मौके पर उन्हें धन लाभ होगा। साथ ही किस्मत भी पलट जाएगी।

मेष राशि

शनि देव के धनतेरस पर मार्गी होने से मेष राशि के जातकों को बड़ा धन लाभ होगा। आपको जॉब के नए ऑफर मिलेंगे। वर्तमान जॉब में प्रमोशन के चांस भी बन रहे हैं। आपके काम की तारीफ होगी। व्यापारियों के लिए समय शुभ रहेगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी जैसी चीजों में पैसा निवेश करने पर लाभ होगा।

छात्रों के लिए भी ये समय फलदायी रहेगा। आपको आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। पढ़ाई लिखाई में ज्यादा फोकस कर पाएंगे। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। कोई नया और महंगा सामान खरीद सकते हैं। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। शत्रु आपसे जलन करेंगे। आप लाइफ में एक बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। आपका समाज में रुतबा बढ़ेगा।

तुला राशि

शनि देव का मार्गी होना तुला राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। भाग्य आपका हर पल साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह पूरा हो जाएगा। दोस्तों और रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। आपके दिन आनंदमय गुजरेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ लेंगे।

जिन जातकों की शादी में बाधा आ रही है उन्हें अच्छा जीवनसाथी मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। पति और पत्नी के बीच मधुर संबंध बनेंगे। पुरानी दुश्मनी समाप्त होगी। शत्रु भी आपकी इज्जत करने लगेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा। आपकी फैन फॉलोइंग बढ़ेगी।

मीन राशि

धनतेरस पर शनि देव का मार्गी होना मीन राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। आपको करियर और बिजनेस में बड़ा लाभ होगा। आपकी मासिक आय बढ़ जाएगी। पैसा कमाने के कई साधन खुल जाएंगे। घर में बरकत बनी रहेगी। पुरानी उधारी का पैसा वापस मिल जाएगा। नया मकान खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मां लक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान रहेगी।

शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में किस्मत आपका साथ देगी। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये शुभ समय है। विदेश की यात्रा हो सकती है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में स्थिति आपके अनुसार होगी। माता पिता को आपके ऊपर गर्व होगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत ठीक रहेगी। विवाह के योग बन सकते हैं।

Back to top button