समाचार

नौकरी का लालच देकर भगाई नाबालिग लड़की, फिर स्कूल डायरेक्टर दिन-रात करवाने लगा ऐसा काम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल डायरेक्टर के घर पुलिस ने छापा मारकर एक नाबालिग लड़की को छुड़ाया है। स्कूल डायरेक्टर इस नाबालिग लड़की की मर्जी के बिना उससे ऐसा काम करवाता था जो वह नहीं करना चाहती थी। लड़की की उम्र 15 साल है। वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उसे धोखे से यहां लाया गया था।

स्कूल डायरेक्टर के घर मिली नाबालिग लड़की

दरअसल एडीजी प्रेम प्रकाश को एक अज्ञात सूत्र से जानकारी मिली थी कि प्रयागराज के एक स्कूल डायरेक्टर ने 15 साल की लड़की को जबरन घर में रखा हुआ है। ऐसे में पुलिस ने स्कूल डायरेक्टर के घर छापा मारा। यहां उन्हें वह नाबालिग लड़की मिल गई। पुलिस ने लड़की को बरामद कर आशा ज्योति केंद्र भेज दिया। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को जो कहानी सुनाई उसे सुन वह भी दंग रह गई।

लड़की ने पुलिस को बातीय कि वह मध्य प्रदेश के मंडला जनपद की रहने वाली है। उसकी उम्र 15 साल है। उसके गांव के एक युवक ने उससे वादा किया था कि वह उसे दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलवादेगा। उसकी बातों में आकर लड़की घर बिना बताए आ गई। लेकिन लड़का उसे दिल्ली की बजाय प्रयागराज ले आया। यहां उसने उसे एक स्कूल डायरेक्टर के हवाले कर दिया।

जबरन करवाता था ऐसे काम

लड़की ने बताया कि स्कूल डायरेक्टर उससे घर में नौकरानी का काम करवाने लगा। वह ये काम नहीं करना चाहती है। इस काम को करने के लिए उसने घर नहीं छोड़ा था। हालांकि उसे जबरन घर में मेड बनकर रहने को मजबूर किया गया। पुलिस ने लड़की का बयान लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही लड़की के परिजनों और मध्य प्रदेश पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

पहले भी सामने आए ऐसे मामले

बताते चलें कि इसके पहले ऐसा ही एक मामला झारखंड में सामने आया था। यहां भी एक बीजेपी महिला नेता सीमा पात्रा ने दिव्यांग महिला को 8 सालों तक मेड बनाकर रखा था। उसके द्वारा महिला को टॉर्चर करने की बात भी सामने आई थी। जब ये मामला प्रकाश में आया तो बीजेपी महिला नेता को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां कुछ बदमाश युवक गाँव की भोली-भाली लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अपने साथ ले जाते हैं। फिर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल देते हैं। लेकिन अब लड़कियों को जबरन मेड बनाकर रखने के मामले भी सामने आ रहे हैं।

Back to top button