समाचार

एलन मस्क के पिता ने सौतेली बेटी से बनाए संबंध, अब बनने वाले हैं अपनी बेटी के बच्चे के पिता

बाप और बेटी का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है। लेकिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स और स्पेसएक्स व टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के 76 वर्षीय पिता एरोल मस्क (Errol musk) ने इस रिश्ते को तार-तार कर दिया। एरोल ने हाल ही में ब्रिटिश टैब्लॉइड को दिए एक इंटरव्यू में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके अपनी बेटी से शारीरिक संबंध हैं। इतना ही नहीं उनकी बेटी से दो संताने भी हैं।

एलन मस्क के पिता के हैं बेटी से शारीरक संबंध

दरअसल एलन मस्क के पिता एरोल यहां जिस बेटी की बात कर रहे हैं उसका नाम जाना बेजुइडेनहाउट है। वह उनकी सौतेली बेटी है। जाना जब 4 साल की थी तब एरोल उसके सौतेले पिता बने थे।

जाना, एरोल की दूसरी पत्नी हीड बेजुइडेनहौट की बेटी हैं। एरोल ने हीड से 1992 में शादी रचाई थी। तब हीड विधवा थी और उनके पहली शादी से दो बच्चे हैं। हालांकि एरोल ने शादी के 18 साल बाद हीड को तलाक दे दिया। लेकिन उसकी बेटी और अपनी सौतेली बेटी जाना बेजुइडेनहाउट से जिस्मानी संबंध बनाए रखे।

सौतेली बेटी से पैदा की 2 संताने

जाना बेजुइडेनहाउट 35 साल की हैं। उन्होंने अपने 76 वर्षीय सौतेले पिता के पहले बच्चे को 2017 में पैदा किया था। उन्हें एक बेटा हुआ था जो अब 5 साल का है। इसका नाम इलियट रश है।

वहीं एरोल से जिस्मानी संबंध बनाने के बाद जाना ने दूसरी संतान को 2019 में पैदा किया। इस बार उन्हें एक बेटी हुई थी। एरोल ने बेटी से शारीरक संबंध बनाने की वजह पर कहा कि ‘इंसान इस धरती पर सिर्फ एक ही मकसद से आया है, और वह है बच्चे पैदा करना।’

बहन से संबंध बनाने के लिए पिता से नफरत करते हैं एलन

जब एरोल से पूछा गया कि सौतेली बेटी से बच्चे पैदा करने पर परिवार का क्या रिएक्शन था तो उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब उनके बेटे एलन को ये पता चला कि मैंने उसकी सौतेली बहन को गर्भवती कर दिया है तो वह बड़ा नाराज हुआ। उसे ये बात पसंद नहीं आई। तब से उसके मन में मेरे प्रति कड़वाहट भर गई।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क एरोल की पहली बीवी मेय हल्दमैन मस्क के बेटे हैं। एरोल ने एलन की माँ से 1970 में शादी की थी। फिर 1979 में दोनों का तलाक हो गया था। इस शादी से एरोल के तीन बच्चे एलन, किम्बल और टोस्का है। वहीं दूसरी बीवी से भी उनके दो बच्चे हैं। और अब सौतेली बेटी से दो बच्चे और हो गए। इस तरह एरोल कुल 7 बच्चों के पिता बन गए हैं।

खुद एलन हैं 10 बच्चों के बाप

वैसे एरोल के बेटे एलन मस्क की बात करें तो वे भी 10 बच्चों के पिता हैं। इसमें उनके 6 बच्चे पहली बीवी जस्टिन मस्क से हैं। हालांकि इनमें एक बेटा बीमार के चलते मर गया था। वहीं दो बच्चे उनकी प्रेमिका और सिंगर Claire Elise Boucher उर्फ Grimes से हैं। इसके अलावा एलन के दो जुड़वा बच्चे अपनी कंपनी न्यूरालिंक में कार्यरत एक अधिकारी  Shivon Zilis से हैं।

Back to top button