विशेष

प्रेमी के साथ रहने के लिए सहेली के साथ किया ऐसी घिनौनी हरकत जानकर उठ जायेगा दोस्ती पर से भरोसा

मानसा: दोस्ती शब्द बहुत ही पवित्र और निःस्वार्थ से भरा हुआ होता है। जब दो लोग बिना किसी निजी स्वार्थ के एक दुसरे से रिश्ता बनाते हैं तो वह रिश्ता दोस्ती का रिश्ता कहलाता है। लेकिन आज के समय में दोस्ती की परिभाषा ही बदल गयी है। आज के समय में लोग तभी एज दुसरे से रिश्ता बनाते हैं जब उन्हें कोई जरुरत होती है। आज के समय में दोस्ती अपना हित साधने के लिए की जाती है।

पिछले कुछ दिनों में कई ऐसी घटनाएँ हुई हैं, जो यह साबित करती हैं कि आज के समय में दोस्ती का इस्तेमाल केवल अपने फायदे के लिए किया जाता है। पुरुषों को तो अक्सर दोस्तों को धोखा देते देखा गया है। लेकिन जब एक महिला अपने हित के लिए अपनी ही सहेली को धोखा दे तो सुनकर काफी हैरानी होती है। आपकी हैरानी तब और बढ़ जाएगी जब आप जानेंगे कि वह महिला अपने फायदे के लिए अपनी सहेली का बेरहमी से क़त्ल कर देती है।

कर्मजीत ने जिन्दा जला दिया अपनी सहेली शिंदर को:

कुछ दिनों पर पहले झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने एक शव बरामद किया था। अब इस शव का राज खुल चुका है। यह एक लड़की का शव है, जिसे उसकी सहेली ने ही जिन्दा जलाया था। इस संगीन अपराध और हत्या के लिए बहणीवाल गाँव की कर्मजीत कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मरने वाली महिला के पति के बयान के आधार पर कर्मजीत के अलावा तीन अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

बिना किसी परेशानी के प्रेमी के साथ रहना चाहती थी कर्मजीत:

दरअसल कर्मजीत आपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, और खुद को मारा हुआ साबित करने के चक्कर में अपनी सहेली को ही जिन्दा जला दिया। जोकडिया थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कर्मजीत घरवालों और गाँववालों के सामने खुद को मारा हुआ साबित करने के लिए अपनी सहेली शिंदर को जिन्दा जला दिया। मरा समझकर उसे कोई परेशान नहीं करता और वह अपने प्रेमी के साथ बाकी की जिंदगी आराम से रहती। बाते जा रहा है कि कर्मजीत कौर ने अपनी सहेली के सर पर पहले चोट मारी उसके बाद उसे जिन्दा जला दिया।

पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए जाँच में जुटी हुई है। इस हत्या के मामले में कर्मजीत के साथ और कौन-कौन था, उसकी भी तलाश की जा रही है। सुखदेव सिंह ने पुलिस से यह शिकायत की थी कि उसकी पत्नी शिंदर अपनी सहेली के साथ 28 जुलाई को लक्कड़ लेने गयी थी। 29 जुलाई सुबह तक शिंदर घर वापस नहीं आयी। बाद में उसकी जली हुई लाश एक किसान के बाग़ से बरामद की गयी। पुलिस ने इस हत्या के मामले में कर्मजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी जाँच चल रही है।

Back to top button