दिलचस्प

खाने के लिए भूखे बाघ के सामने डाली गयी बकरी, उसके बाद जो हुआ देखकर हो जायेंगे हैरान: देखें वीडियो

प्रकृति की रचनाओं को देखने के बाद कभी-कभी अपनी आँखों पर यकीन नहीं होता है। जहाँ प्रकृति ने एवरेस्ट जैसा ऊँचा शिखर बनाया है, वहीँ प्रशांत महासागर जैसा गहरा सागर भी बनाया है। जहाँ नंगी आँखों से दिखाई ना देने वाले जीवों का निर्माण किया है, वहीँ हाथी और ब्लू व्हेल जैसा विशाल जीव भी बनाया है। गाय जैसा शांत जानवर भी बनाया है और बाघ जैसा खूँखार शिकारी भी। बाघ को जमीन का सबसे खूंखार शिकारी माना जाता है। बाघ अपने शिकार पर छुपकर हमला करता है और एक ही बार में उसे मौत के घाट उतार देता है। बाघ अपने शिकार पर काफी समय से घात लगाकर बैठा रहता है और जैसे हजी मौका मिलता है वह हमला कर देता है। शायद यही वजह है कि बाघ लगभग अपने हर शिकार में कामयाब भी हो जाता है। बाघ की रफ़्तार के आगे सभी जानवर दम तोड़ देते हैं।

बचपन में आपने बाघ-बकरी खेल तो खेला ही होगा। हमेशा से यही कहा जाता रहा है कि पृथ्वी के इन दो जीवों में कभी दोस्ती नहीं हो सकती है। ये बाघ बकरी का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। बाघ बकरी का शिकार भी खूब चाव से करता है। खेल में भी यही देखने को मिलता है कि बाघ अकेला होता है और वह बकरियों के झुण्ड पर हमला करके उनका शिकार करता है। खेल में बकरियों को ऐसी रणनीति बनानी होती है, जिससे वह बाघ को घेर सकें।

वायरल वीडियो ने डाल दिया है सबको हैरानी में:

आज हम आपको इस धारणा के बिलकुल उलट एक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हाँ वो पुरानी कहावत शायद अब बदल चुकी है। कम से कम इस बाघ के लिए। आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद अपनी आँखों पर आसानी से विश्वास नहीं होता है। रूस में हुई इस घटना ने सबको हैरानी में डाल दिया है। सभी सोच में हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है।

बकरी बन गयी है बाघ के घर की सदस्य:

दरअसल इस वायरल हो रहे वीडियो में दो ऐसे जानवरों की दोस्ती दिख रही है जो संभव नहीं है। जानकारी के अनुसार रूस के प्राईमॉर्स्की सफारी पार्क में एक बाघ के जोड़े को रखा गया था। उन दोनों को खाने के लिए एक बकरी डाली गयी। लेकिन बाघिन ने बकरी पर हमला करने की बजाय उससे दोस्ती कर ली। केवल यही नहीं बाघ के जोड़े ने उस बकरी को अपने घर का सदस्य बना लिया है। अब बकरी उन्ही दोनों के साथ रहती है। इस समय बकरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो देखें-

Back to top button