बॉलीवुड

काला चश्मा लगा, सजधज के निकली 54 की माधुरी दीक्षित, लोग स्टाइल से ज्यादा 3 लाख का बैग देखते रहे

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में एक बड़ा नाम है। 80 और 90 के दशक में माधुरी की दीवानगी अलग ही लेवल की थी। माधुरी ने 1984 में ‘अबोध’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई हिट फिल्में देती रहीं। उन्हें आखिरी बार 2019 में आई ‘कलंक’ फिल्म में देखा गया था।

माधुरी का फिल्मों में आना भले लगभग बंद हो गया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी बहुत तगड़ी है। सोशल मीडिया पर भी माधुरी एक्टिव रहती हैं और अपने निजी जिंदगी के पल साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वहीं माधुरी ने कई डांस रियलिटी शोज भी जज किए।

54 की उम्र में भी स्टाइलिश है माधुरी

माधुरी अपने हसीन लुक के अलावा अपनी स्टाइल और फैशन को लेकर भी जानी जाती हैं। वे वर्तमान में 54 साल की हैं, लेकिन फिर भी उनका स्टाइलिश अंदाज काबीलेतारीफ हैं। वे जहां भी जाती हैं लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अब उनका हाल ही का एयरपोर्ट लुक ही देख लीजिए।

दरअसल माधुरी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका अंदाज देख हर कोई दंग रह गया। उन्होंने बड़ी ही खूबसूरती से खुद को ड्रेसअप और कैरी किया। वह इतनी भीड़ में भी सबसे अलग और बहुत हसीन लग रही थी।

एयरपोर्ट पर येलो ड्रेस में दिखी बेहद सुंदर

एयरपोर्ट पर माधुरी येलो कलर का पैंट सूट पहने नजर आई। इसका कलर-कॉम्बिनेशन दूर से ही खिलकर बाहर आ रहा था। दिलचस्प बात ये थी कि उनकी ड्रेस बेहद सिंपल थी, लेकिन इसके बावजूद वह बला की खूबसूरत लग रही थी।

कैरी किया 3 लाख का बैग

माधुरी की ड्रेस के अलावा उनके बैग ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए सफेद रंग का बैग कैरी किया हुआ था। ये बैग Prada का था। इसकी कीमत लगभग 2,42,906 रूपए है।

सनग्लासेस लगा बनी कूल

माधुरी ने अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए ब्लैक कलर के सनग्लासेस लगा रखे थे। इसमें वे बेहद स्टाइलिश और कूल लग रही थी। फैंस को भी माधुरी का ये स्टाइल बड़ा पसंद आ रहा है। 54 की उम्र में भी माधुरी अपने हुस्न और स्टाइल से कहर बरसा रही है।

सदाबहार ब्यूटी है माधुरी

अपने एयरपोर्ट लुक में माधुरी ने लाइट मेकअप कर रखा था। इस दौरान उन्होंने आइवरी कलर की फ्लैट्स पहनी थी। वहीं उनके हाथ में डॉयल वॉच भी थी। माधुरी का ये स्टाइल देख लोग कह रहे हैं कि एक्ट्रेस में आज भी वह 90 के दशक वाली बात है। वे एक सदाबहार ब्यूटी हैं।

नहीं लगती दो बच्चों की मां

गौरतलब है कि माधुरी ने 1999 में अमेरिका आके डॉक्टर श्रीराम माधव नैने से शादी रचा ली थी। इस शादी से उन्हें दो बेटें अरिन और रियान हैं। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस का फिल्मों में आना कम हो गया था। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ एक सुखद जीवन बीता रही हैं।

Back to top button