बॉलीवुड

लता मंगेशकर के बाद इंडस्ट्री को एक और झटका, घर में मृत मिली ये फेमस सिंगर, खून से सनी थी बॉडी

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से अभी पूरा देश उभरा नहीं था कि भारत ने एक और हुनरमंद सिंगर को खो दिया। दरअसल हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर 15 में उस समय सनसनी फैल गई जब एक सिंगर का शव कमरे में खून से सना मिला। ये सिंगर और कोई नहीं बल्कि हरियाणा की मशहूर रागनी गायिका सरिता चौधरी (Sarita Choudhary) थी।

हरियाणवीं सिंगर सरिता चौधरी का निधन

सोमवार (7 फरवरी) सुबह फेमस हरियाणवीं रागनी सिंगर सरिता चौधरी (Haryanvi singer Sarita Chaudhary died) अपने घर में मृत पाई गई। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 56 साल की थी। वह सेक्टर-15 में स्थित अपने घर में रहती थी। सरिता के परिजन उन्हें बहुत फोन लगा रहे थे।

लेकिन वह जवाब नहीं दे रही थी। ऐसे में सरिता का भाई सन्नी सोमवार सुबह बहन के घर गया। यहां उसने सरिता का दरवाजा कई बार खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

घर में मिला खून से सना शव

जल्द ही सरिता के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। फिर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस घर में दरवाजा तोड़कर घुसी। उन्होंने देखा कि सरिता कमरे के अंदर बेड पर मृत हालत में पड़ी हुई है।

उनके मुंह से खून निकल रहा है। इसके बाद पुलिस ने FSL की टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने शव की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश करी कि ये आत्महत्या है या फिर हत्या। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सबूत लिए और छानबीन के बाद शव को नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या या खुदखुशी, पुलिस लगा रही पता

सरिता की मौत की खबर से उनके घर में मातम छाया हुआ है। हर कोई उनकी अचानक मौत हो जाने से दुखी और हैरान है। ये आत्महत्या थी या हत्या इसका पता कुछ दिनों बाद पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से पता चल सकेगा। सरिता चौधरी अच्छी गायिका होने के साथ-साथ सेक्टर-12 स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अध्यापिका भी थी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

हरियाणा में थी जाना पहचान चेहरा

सरिता चौधरी (Sarita Choudhary) एक जानी मानी हरियाणवी रागिनी कलाकार थी। उनकी गिनती हरियाणा की प्रसिद्ध लोक गायिकाओं में होती थी। हरियाणा में रागनी और स्टेज शो कर उन्होंने कई लोगों का दिल जीत था। उनके निधन से फैंस के बीच शौक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई उनके निधन से दुखी है और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहा है।

दो बच्चों की मां थी सिंगर

सरिता के दो बच्चे हैं। इनमें एक लड़का तो दूसरी लड़की है। लड़की इस समय यूपीएससी की तैयारी कर रही है। मां के निधन के बाद बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अब हर कोई यही जानना चाहता है कि सरिता चौधरी की अचानक हुई मौत का असली कारण क्या है।

Back to top button