समाचार

लड़की को बहन की ननद से हुआ प्यार, भागकर की शादी, परिवार बोला जादू टोना हुआ है, ऐसे पकड़े गए

दो प्यार करने वालों को दुनिया की कोई दीवार नहीं रोक पाती है। जब प्यार होता है तो बस हो जाता है। फिर इंसान उंच-नीच, धर्म-जात, रंग-रूप और यहां तक की जेंडर भी नहीं देखता है। भारत में एक ही जेंडर के लोगों का प्यार करना यानि समलैंगिक रिश्ता आज भी कई परिवारों को स्वीकार नहीं है। ऐसे में लोग घर से भाग कर लीव इन में रहने लगते हैं। अब राजस्थान (Rajasthan) के चूरू (Churu) जिले की इन दो लड़कियों को ही ले लीजिए।

बहन की ननद से हुआ इश्क

love with girl

ममता और कृष्णा नाम की दो लड़कियां आपस में दूर की रिश्तेदार हैं। 22 वर्षीय कृष्णा हरियाणा के जींद के पास आदमपुर मंडी की रहने वाली है। वहीं 18 साल की ममता चूरू के रतनगढ़ में रहती है।

करीब एक साल पहले कृष्णा अपनी रतनगढ़ स्थित बहन के ससुराल आई थी। यहां उसकी मुलाकात बहन की ननद ममता से हो गई। पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। लड़कियों ने साथ जीने मरने की कसमें तक खा ली।

घर से भागकर की शादी

love with girl

ममता और कृष्णा आपस में शादी करना चाहते थे। उन्होंने ये बात अपने परिवार को बताई। लेकिन सब ने दोनों लड़कियों को जोरदार फटकार लगाई। इतना ही नहीं परिवार ने कहा कि किसी ने इन दोनों लड़कियों पर जादू टोना कर दिया है।

इसके बाद परिवार ने दोनों लड़कियों को दूर कर दिया। हालांकि प्यार रुकने से कहां रुकता है। ममता 12 नवंबर 2021 को रतनगढ़ से भागकर हरियाणा जा पहुंची। यहां दोनों लड़कियों ने फतेहाबाद जाकर शादी रचा ली।

ऐसे पकड़ी गई लेस्बियन जोड़ी

 

ममता और कृष्णा ने तो आपस में शादी कर ली थी, लेकिन दोनों के घरवाले इस बात से अंजान थे। 14 नवंबर, 2021 को ममता नायक के पिता बंशीलाल नायक ने बेटी के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। बस तभी से पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश कर रही थी। वे उन्हें खोजते हुए हरियाणा जा पहुंचे। यहां 10 जनवरी 2022 को पुलिस ने लड़कियों को खोज लिया और अपने साथ थाने ले आई।

साथ रहने की जिद पर अड़ी

love with girl

थाने में पुलिस ने दोनों लड़कियों के परिजनों को बुलाया। जब उन्हें पता चला कि दोनों लड़कियां नवंबर 2021 में ही शादी रचा चुकी हैं तो उनके होश उड़ गए। इसके बावजूद उन्होंने लड़कियों को ये सब भुलाकर साथ चलने को कहा। पुलिस ने भी लड़कियों को समझाया। लेकिन लड़कियों ने किसी की न सुनी। वह साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

हुई प्यार की जीत

love

पुलिस ने बताया कि लड़कियों ने हरियाणा में लिव इन रिलेशनशिप के कागज बनवाए हैं। हालांकि दोनों के शादी के कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं। चुकी दोनों ही लड़कियां बालिग हैं और साथ रहना चाहती हैं, इसलिए उन्हें जाने दिया गया। वे वापस हरियाणा जाकर साथ रह रही हैं। बताया जा रहा है चुरू जिले में ये पहला समलैंगिक मामला सामने आया है।

Back to top button