राशिफल

Rashifal 15 January: शनिदेव की कृपा से 4 राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार, नौकरी-धंधे में होगा लाभ

हम आपको शनिवार 15 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 January 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज मन किसी कारण अशांत रह सकता है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। अगर आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा ठहर जाये। आर्थिक स्थिति में उतार-चढाव बने रहेंगे। आपको वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता का समर्थन और प्रेम हासिल होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिवार की महिला सदस्य आपकी समस्याओं को कुछ हद तक सुलझाने में आपकी मदद कर सकती है। आज यश प्राप्ति के योग हैं, लेकिन साथ ही बैचेनी भी बढ़ सकती हैं। आज आपके अपने धोखा दे सकते हैं। सतर्क रहें, ज्यादा विश्वास ना करें। आज जो भी काम करेगे उसमें किसी न किसी प्रकार के विघ्न आते ही रहेंगे जिसके कारण मन में निराशा उत्पन्न होगी। हेल्थ के प्रति अलर्ट रहें, हो सकता छोटी दिखने वाली बीमारी आज बड़ी परेशानियां पैदा कर दें।

shani dev

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप परिवार और व्यापार में संतुलन स्थापित करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन खुद को नियंत्रित करके रखना होगा जिससे कि मन विलासता एवं आलस्य की ओर आकर्षित न हो। अपने ही क्षेत्र में उन्नति होगी प्रोफैशन में प्रगति होगी। आपको शुभ अवसर हासिल होंगे। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी सोच में बदलाव आएगा जिससे आपको सम्मान व यश की प्राप्ति होगी। आज सुखों में वृद्धि होगी, किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना। किसी बात की जिद्द ना करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल सकता है। नौकरी-धंधे के लिए दिन सामान्य है। स्कूल के किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी। अचानक धन लाभ के योग मिल रहे हैं। जिससे आपके जीवन में ख़ुशियाँ आएँगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी रचनात्मकता का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर सकेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से लीवर की केयर करें। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने लवर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। प्रपोजल के लिए अच्छा समय है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं जिसके लिए आप दुखी महसूस कर सकते हैं। आज के दिन आप धर्म-कर्म से जुड़ी गतिविधियों में लगे रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय से संबंधित विभिन्‍न प्रकार के अनुभव प्राप्‍त होंगे। व्यापार और नौकरी के अंदर विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बनाई गई कुछ योजनाएं भी पूरी हो सकती हैं। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी मांगलिक-आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। अधिक देर तक लैपटॉप व मोबाईल का प्रयोग करने वाले अलर्ट हो जाएं अत्यधिक इनका प्रयोग आंखों से संबंधित बीमारियों को जन्म देगा। आज आप लगातार यात्रा और प्रतिबद्धताओं से घिरे रहेंगे। लेकिन, अपने आप को तनाव न दें। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

धन के मामले में आज उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आज के दिन आप आपके मधुर व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी। परिवार में छोटे भाई-बहनों और संतान के कारण परेशानी हो सकती है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सुख-सुविधा का फायदा मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है।

hanuman ji

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों पर ज्यादा ध्यान देंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कर्मक्षेत्र में यदि दो लोगों के बीच विवाद रहित बातें हो रही हो, तो उन्हें सूझबूझ के साथ विवाद को खत्म करने के लिए आपको मध्यस्था करनी पड़ सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र पर प्रभाव बनाने के लिए अपने संकायों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। किसी खास काम में सफल होने से आपकी तारीफ भी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने की इच्छा प्रबल होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध हो सकता है। परिवार की समस्याओं के संबंध में गलत निर्णय लेने से आपकी समस्‍या बढ़ सकती है। धैर्य पूर्वक किसी कार्य पर किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में कई नए मौके आपको मिलेंगे। आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार विमर्श करने की जरूरत है। मीडिया तथा ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में सफलता हासिल होगी। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। शत्रु बनता काम बिगाड़ सकतें हैं, अत: सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य मोर्चे पर, आपको थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप आर्थिक आदान-प्रदान में सचेत रहें। यदि अति आवश्यक न हो तो चीजों से छेड़छाड़ न करें। प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा हो सकता है। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। काम की अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से आपको दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में लाभ की भी अच्छी संभावना बन रही हैं। आज खान-पान का ध्यान रखना शुभ रहेगा। जिद में आकर कोई गलत काम न करें। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं।

आपने Rashifal 15 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 January 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button