बॉलीवुड

उमर रियाज ने गीता कपूर पर लगाया उन्हें नीचा दिखाने का आरोप, भड़ककर बोले- मैं आपको बताता हूं..

बिग बॉस 15 फ़ेम उमर रियाज इस समय चर्चा में हैं। वे हाल ही में शो से एविक्ट हुए हैं। उनके बाहर आने से पहले शो में कोरियोग्राफर गीता कपूर बतौर गेस्ट आई थी। इस दौरान उन्होंने उमर के प्रोफेशन पर कई सवाल उठाए थे। इस बार से नाराज उमर ने अब सोशल मीडिया पर गीता कपूर के ऊपर अपनी भड़ास निकालते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है।

गीता कपूर पर बरसे उमर रियाज

उमर ने ट्वीट कर लिखा “गीता कपूर आप ने एक रियलिटी शो में मेरे डॉक्टर के प्रोफेशन और मेरे बिहेवियर को कनेक्ट कर मुझे जज किया है। मेरे रिएक्शन अक्सर मेरे प्रति हो रहे एक्शन पर डिपेंड करते थे, इस चीज को आप समझ नहीं सकी। ये बहुत दुखद है कि आप ने मेरे बारे में नेरेटिव सेट करने के लिए मुझे नेशनल टीवी पर नीचा दिखाने का प्रयास किया।


एक अन्य ट्वीट में उम्र ने लिखा “मैम मैं आपको अपना विरासत में मिला नेचर बताता हूं। जब पूरे भारत में कोविड का हमला हुआ तब मैं अपने देश और लोगों के लिए दिन रात काम कर रहा था। उस समय मैंने अपनी हेल्थ के बारे में नहीं सोचा। क्योंकि यह चीज मुझे विरासत में मिली है। दूसरों की सेवा करना और दूसरों को देना। अपने बारे में नहीं सोचना।

बिग बॉस की आवाज अतुल कपूर भी आए कोरोना की चपेट में


इस बीच खबर आ रही है कि बिग बॉस में अपनी आवाज देने वाले अतुल कपूर भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वहीं सेट पर मौजूद सभी लोगों का कोरोना टेस्ट भी कराया गया है। बरहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस बात की जानकारी मिस्टर खबरी नाम के एक सोशल मीडिया हैंडल ने दी है। इसकी फिलहाल कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा आपस में भिड़े

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो के अनुसार तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा आगामी एपिसोड में लड़ते दिखाई देंगे। तेजस्वी, करण पर जमकर गुस्सा निकालेगी। इससे बाकी लोग थोड़े परेशान हो जाएंगे। तेजस्वी जब गुस्से में जाती है तो करण खुद से कहते हैं कि परिवार के अलावा कोई भी अपना नहीं होता है।

Back to top button