बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित ने मुंबई में लिया है आलीशान घर, हर महीने इतना किराया चुकाएंगी धक् धक् गर्ल

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। शानदार एक्टिंग और अपने लाजवाब डांस से दुनिया भर में मशहूर माधुरी दीक्षित ने एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज किया है। हालांकि आज भी माधुरी दीक्षित की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और वह अभी भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव है। माधुरी ने अपने करियर में हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है।

madhuri-dixit

करियर के पीक पर माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचाई और अमेरिका शिफ्ट हो गई। फिलहाल वह अपने दोनों बेटे और पति के साथ मुंबई में ही रह रही है। इसी बीच खबर आई है कि माधुरी दीक्षित ने मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में एक आलीशान घर लिया है जिसका किराया सुन आप दंग रह जाएंगे।

madhuri dixit

madhuri dixit

बता दें, माधुरी दीक्षित ने मुंबई के उस पॉश इलाके में घर लिया है जहां पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, रोहित शर्मा और युवराज सिंह और हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शिफ्ट हुए हैं।

madhuri-dixit

रिपोर्ट की मानें तो माधुरी दीक्षित ने यह घर वर्ली में स्थित बिल्डिंग इंडियाबुल्स ब्लू के 29 फ्लोर पर लिया है। कहा जा रहा है कि माधुरी दीक्षित का यह आलीशान घर करीब 5500 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है जिसमें 5 से 6 गाड़ियों भी पार्किंग की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माधुरी दीक्षित इस आलीशान घर के लिए हर महीने करीब 12.5 लाख रेंट चुकाएगी। बता दें, माधुरी दीक्षित ने यह घर एक्ट्रेस काजल फबियानी से किराए पर लिया है।

madhuri-dixit

इसके अलावा भी माधुरी दीक्षित के पास कई आलीशान घर है। माधुरी के पास मुंबई के पालाटियल में भी एक आलीशान बंगला है जहां वह अपने बेटे अरिन और रियान और पति श्रीराम माधव नेने के साथ रहती थी। माधुरी के इस बंगले की कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है। माधुरी दीक्षित की ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी प्रॉपर्टी है और वह हर साल करोड़ों की इनकम करती है।

madhuri-dixit

बता दें, माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर 1999 को लॉस एंजिलिस कैलिफ़ोर्निया के कार्डियोवैस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी रचाई थी। माधुरी के पति नेने मराठी ब्राह्मण परिवार से हैं। शादी के बाद साल 2003 में माधुरी के बेटे अरिन का जन्म हुआ। इसके बाद साल 2005 में छोटे बेटे रियान का जन्म हुआ।

madhuri dixit

madhuri dixit

दोनों बेटे का पालन पोषण करने के लिए माधुरी करीब 10 साल तक अमेरिका में रही। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने फिर से भारत लौटने का फैसला किया।

madhuri-dixit

इसके बाद साल 2007 में माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर फिल्म ‘आजा नचले’ से बॉलीवुड की तरफ रुख किया और वह दोबारा अपना जलवा दिखाने में कामयाब रही। बात करें माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट के बारे में तो इन दिनों वह फिल्म ‘फाइंडिंग अनामिका’ को लेकर सुर्खियों में है। ये फिल्म जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Back to top button