बॉलीवुड

पढ़े – बॉलीवुड की 5 ऐसी लव स्टोरियां, जिनमें नही थी उम्र की कोई हद!

मुंबई – फिल्म ‘मुड़-मुड़ के ना देख’ जो जल्द ही रिलीज होने वाली है, इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और तब्बू एक दूसरे के साथ इश्क लड़ाते नजर आने वाले हैं। दोनों स्टार्स की उम्र में दोगुने का अंतर होने के बावजूद इन्हें एक दूसरे के अपोजिट कॉस्ट किया गया है। ये कोई पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्म में ऐसी लव स्टोरी दिखाई जा रही है। Bollywood weird Love Stories. तो चलिए नजर डालते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही कहानियों पर –

तब्बू-अमिताभ बच्चन :

‘चीनी कम’ के निर्देशक आर बाल्की थे। फिल्म में एक कम उम्र की लड़की को एक उम्रदराज पुरुष से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में तब्बू और अमिताभ बच्चन के बीच एक दिलचस्प प्रेम कहानी दिखाई गई थी। फिल्म सफल रही और दर्शकों को भी यह अजीब प्रेम कहानी काफी अच्छी लगी।

अक्षय खन्ना और डिंपल कपाड़िया :

इन दोनों की जोड़ी को फरहान अख्तर की फ़िल्म ‘दिल चाहता है’ में देखा गया। फिल्म युवाओं की एवरग्रीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में तीन दोस्तों की लव स्टोरी दिखाई गई थी, जिसमें अक्षय खन्ना की प्रेम कहानी में ट्विस्ट के रूप में अक्षय को अपनी उम्र से अधिक उम्र की महिला से प्रेम था।

शाहरुख खान-आलिया भट्ट :

हाल ही में शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म ‘डियर जिंदगी’ आई थी। फिल्म पूरी तरह तो शाहरुख और आलिया के प्रेम पर आधारित नहीं थी, लेकिन आलिया को अंत में प्यार शाहरुख से ही होता है। फिल्म में पहले तो आलिया को अपने हमउम्र लड़कों से भी प्रेम होता है, लेकिन आलिया को अंत में शाहरुख से प्यार हो जाता है।

 

अमिताभ – जिया खान :

जिया खान जो अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ ‘निशब्द’ फिल्म में काम करने का मौका मिला था जो एक प्रेम कहानी वाली फिल्म थी। फिल्म में अमिताभ ने अपने से आधी उम्र की लड़की से दिल लगा लिया था। फिल्म में जिया खान मुख्य भूमिका में थी।

आयुष्मान खुराना और तब्बू :

फिल्म ‘मुड़ मुड़ के न देख’ इसी क्रम में एक और फिल्म होने जा रही है। इस फिल्म के बारे में खबरे है कि इसमें  आयुष्मान खुराना और तब्बू की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह इस साल के अंत तक हमें देखने को मिल सकती है।

 

Back to top button