बॉलीवुड

जिस राजा ने तैमूर-सिकंदर को चटाई थी धूल, उसी पर सपना चौधरी ने रखा बेटे का नाम, देखें Video

कभी गौमाता के साथ तो कभी माँ की गोद में खेल रहा सपना चौधरी का एक साल का वालक, देखें वीडियो

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अक्सर अपने जबरदस्त डांस के लिए जानी जाती हैं। हालांकि कभी कभी वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सपना ने बीते साल जनवरी में हरियाणवी सिंगर और एक्टर वीर साहू नाम से गुपचुप शादी रचाई थी। इस शादी से 5 अक्टूबर 2020 में सपना को एक बेटा हुआ था। तब सपना ने बेटे की झलक तो दिखला दी थी लेकिन उसका नाम नहीं बताया था।

कल (5 अक्टूबर 2021) को सपना का बेटा एक साल का हो गया। ऐसे में बेटे के पहले जन्मदिन पर सपना ने बेटे के नाम का खुलासा किया। उन्होंने अपने बेटे का नाम बड़े ही दिलचस्प अंदाज में बताया। इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। सपना ने अपने बेटे का नाम एक शक्तिशाली राजा पर रखा है। यह एक ऐसा राजा है जिसने सिकंदर और तैमूर को धूल चटाई थी।

इस वीडियो में सपना का एक साल का बेटा मैदान में खेलता नजर आ रहा है। उसके आसपास प्राकृतिक नजारे और गाय भैंस हैं। बैकग्राउन्ड में एक वाइस चलती है जो सपना के बेटे का नाम बड़े ही दिलचस्प अंदाज में उजागर करती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना कैप्शन में लिखती हैं – मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ़ से जन्मदिन की शुभकामनाए मेरे शेर @porusofficial, यानि सपना ने अपने लाडले बेटे का नाम पोरस रखा है।

वीडियो में जो आवाज सुनाई देती है वह बोलती है – जब-जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है, उसने खलबली मचाई है। मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, पर तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम ‘पोरस’ रखता हूं, तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)


सपना के बेटे के इस नाम को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वे इस बात से खुश हैं कि सपना ने अपने बेटे का नाम एक सही राजा के नाम पर रखा। गौरतलब है कि करीना और सैफ ने जब अपने बेटे का नाम तैमूर रखा था तो बहुत विवाद हुआ था। फैंस को ये नाम बिल्कुल पसंद नहीं आया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजा पोरस पोरवा के वशंज थे। पंजाब में झेलम और चेनाब नदियों तक (ग्रीक में हाइडस्पेश और एसीसेंस) उनका साम्राज्य फैला हुआ था। उन्होंने 340 ईसा पूर्व से 315 ईसा पूर्व तक शासन किया।  326 ईसा पूर्व में उन्होंने सिकंदर को जोरदार टक्कर दी।

तक्षशिला के राजा सिकंदर के आगे झुक गए थे। फिर उन्होंने सिकंदर को कहा कि वह पोरस पर हमला कर दे। उसकी मंशा अपने राज्य का विस्तार करने की थी। हालांकि पोरस ने सिकंदर को ऐसी टक्कर दी कि उसे नानी याद आ गई। पोरस भले इस युद्ध में हारे हो लेकिन उन्होंने सिकंदर की सेना को भारी नुकसान पहुंचाया था। पोरस के पास महज 20 हजार सैनिक थे जबकि सिकंदर की सेना 50 हजार से ऊपर थी। लेकिन फिर भी पोरस ने सिकंदर को कांटे की टक्कर दी थी।

Back to top button