बॉलीवुड

बहन की शादी में देखी एक लड़की को दिल दे बैठे थे कालीन भैय्या, तय किया कि अब आगे यही है जो है

10वीं क्लास में ही तय कर लिया था कि लव मैरिज करनी है

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं। जिन्होंने अपने कला और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। जी हां पंकज त्रिपाठी ने कई फिल्मों में काम किया है और स्ट्रगल के दिनों में उन्हें काफी आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था। बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में मृदुला त्रिपाठी से शादी की थी।

Pankaj Tripathi Love Story

मृदुला पेशे से अध्यापक हैं और वह पंकज के साथ ही मुंबई में रहती है। पंकज की जिंदगी से जुड़े कई क़िस्से हैं। जिनमें से एक क़िस्सा आज हम आपके सामने पेश कर रहें हैं।

Pankaj Tripathi Love Story

pankaj tripathi

बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का जिक्र किया था। जी हां पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उन्होंने मृदुला को परिवार के फंक्शन के दौरान देखा था और उन्हें प्यार हो गया था। पंकज कहते हैं कि, “10वीं क्लास में ही तय कर लिया था कि मुझे लव मैरिज करनी है। एक बार तिलक चढ़ा रहा था और मेरी बहन की शादी थी। मेरी पत्नी उस दौरान छत पर खड़ी हुई थीं। बालकनी पर खड़ी हुई थीं तो इन्हें मैं देखता रहा।”

Pankaj Tripathi Love Story

वहीं पंकज त्रिपाठी आगे बताते हैं कि, “वो ऊपर से उतरी, नीचें आईं और आंगन में उछलते हुए चलने लगीं। मैंने उन्हें देखा और तय कर लिया कि आगे का जीवन इन्हीं के साथ बिताना है। शुक्रवार की रात को मैंने ये तय किया कि अब आगे यही है जो है। यह बात 1993 की बात है और 2004 में फिर मैंने उन्हीं से शादी कर ली। हमारे जैसे गांव के लोगों को पता ही नहीं था कि डेट क्या होती है। बहुत मुश्किल से उन्हें मिलने के लिए कोलकाता जाते थे और मोबाइल भी नहीं था।

pankaj tripathi wife

इतना ही नही अपनी प्रेम-कहानी को लेकर पंकज त्रिपाठी कहते है कि एनएसडी (NSD) के होस्टल के फोन पर पत्नी अक्सर फोन किया करती थीं। मैं अपनी थाली लेकर 8 बजे फोन के पास पहुंच जाता था। 8 बजते ही बेल बजती थी और मैं फोन उठा लेता था। 3 साल की पढ़ाई करने के लिए मैं ड्रामा स्कूल आ गया था। वहां पर दुनियाभर के लोगों से मैं मिला। मैंने वहां देखा कि मेरा देश कितना खूबसूरत है।

अब मैं तो सबको कहता हूं कि भाई ये देश देखो कि इसमें कितनी तरह की भाषाएं बोली जाती हैं और कितने तरह की वेशभूषा पहनी जाती है।

pankaj tripathi wife

इतना ही नहीं पंकज त्रिपाठी से जुड़ा एक किस्सा और भी दिलचस्प है। जी हां आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय की शुरुआत गांव से ही कर दी थी। वह अपने गांव के नाटकों में कई बार लड़की का किरदार निभा चुके हैं। बड़े होने के बाद पंकज त्रिपाठी थियेटर से जुड़े रहने के लिए रात में होटल में भी काम करते थे और सुबह थियेटर करते थे। इस तरह से उन्होंने करीब दो सालों तक काम किया था।

pankaj tripathi wife

वहीं एक्टर ने अपना ग्रेजुएशन हिंदी से किया। कॉलेज के दौरान वह राजनीति में भी काफी सक्रिय रहते थे। वह भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी का हिस्सा रहे थे और आंदोलन करने के चलते एक बार पंकज त्रिपाठी को जेल भी जाना पड़ा था। पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय का सफर एनएसडी से शुरू किया था।

pankaj tripathi and akshay kumar

यहां से पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया। वहीं आखिर में बात पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की करें तो आगामी समय में वो ओह माय गॉड-2 में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे। इसके अलावा भी कई फिल्मों में पंकज त्रिपाठी आगामी समय मे नज़र आ सकते हैं।

Pankaj Tripathi Love Story

Back to top button