दिलचस्प

करंट मारता है ये बच्चा, छूकर जला देता है बल्ब!, वीडियो देख आप रह जाएंगे दंग: देखें वीडियो

नई दिल्ली – इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा अपने हाथों से एक बल्ब को जलाता दिख रहा है। ये बच्चा अजमेर का रहने वाला हनी सिंह है जिसे सोशल मीडिया पर ‘करंट वाला बालक’ कहा जाने लगा है। आप नीचे दिये गए वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे जब बच्चा बल्ब को छूता है तो बल्ब जल जाता है जबकि वो बल्ब किसी और के हाथ में होता है तो नहीं जलता। क्या ये आंखों का धोखा है या कोई चमत्कार? जानिए! boy lights up bulb just by touching it. 

बच्चे के छूते ही जल जाता है वायरलेस बल्ब :

वैसे तो हमने बचपन से लेकर अभी तक कई सारे जादू के कारनामे देखें होगे और हमने उनपर यकीन भी किया होगा। ये सोच कर कि ये सही है। लेकिन, जादू सिर्फ हाथ की सफाई है जो हमारे समझ में नहीं आती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिन्हें देखकर हम नहीं समझ पाते कि ये जादू है या फिर आखों का धोखा है।

जो वीडियो हम दिखाने जा रहे हैं उसमें आप देख सकते हैं कि एक बच्चा जिसके हाथों में करंट है, एक बल्ब को जला कर दिखाता है। ये बच्चा अजमेर का रहने वाला है और इसका नाम हनी सिंह है। आप देख सकते हैं कि इस बच्चे के बल्ब को छूते ही वो जल जाता है जबकि वो बल्ब किसी और के हाथ में होता है तो नहीं जलता है।

क्या है करंट वाले बच्चे के वीडियो का सच :

सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस वीडियो में एक व्यक्ति जब बच्चे के हाथ में बल्ब रखता है तो वह जलने लगता है। इससे पहले वह बल्ब को अपने हाथ में लेकर भी दिखाता है पर वह नहीं जलता।

इस वीडियो को यह कहकर शेयर किया जा रहा है कि बच्चे के शरीर में करंट है, लेकिन यह एक फर्जी यानी कि फेक वीडियो है। यह एक सेल्फ चार्जिंग बल्ब है, जो चाइना में बनता है और इसे शरीर के किसी भी भाग पर लगाने से यह जलने लगता है। यह वीडियो सिर्फ पब्लिसिटी के मकसद से वायरल किया गया है।

देखें वीडियो :

https://youtu.be/1-xzHqTg_DY

Back to top button