समाचार

पाकिस्तान ने एक बार फिर दिया अपने नापाक इरादों को अंजाम, सीज फायर के उल्लंघन के बाद मिला मुंहतोड़ जवाब!

नई दिल्ली: अक्सर आपने एक कहावत के बार में कई बार सुना होगा कि, “चाहे कितनी भी सीधी करने की कोशिश करो कुत्ते की पूंछ टेढ़ी ही रहती है। अर्थात आप किसी को कुछ भी समझा लो, उसमें जरा भी परिवर्तन नहीं आता है। यह कहावत हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के ऊपर बिल्कुल ठीक बैठती है। पाकिस्तान को कितना भी समझा दिया जाये, लेकिन वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है।

48 घंटों में हो चुका है 5 बार सीजफायर का उल्लंघन:

भारत हर बार पाकिस्तान से दोस्ती और अमन ही चाहता है। लेकिन पाकिस्तानी सरकार और सेना को अमन बिल्कुल भी पसंद नहीं है। तभी तो हर बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सीमा की तरफ से गोलीबारी शुरू हो जाती है। शायद ही ऐसा कभी हुआ हो कि भारतीय सेना सीजफायर का उलंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना पर गोलियां बरसाए।

आज सुबह पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर की कृष्णा घाटी में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि भारतीय सेना भी कहां पीछे हटने वाली थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले केवल 48 घंटों में ही पाकिस्तान की तरफ से 5 बार सीज फायर का उलंघन किया गया है।

पाक ने जमकर की गोलीबारी और दागे मोर्टार:

इससे पहले पाकिस्तान के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने जमकर गोलीबारी की और मोर्टार भी दागे। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर भी जमकर गोलीबारी की। उससे पहले रविवार को सुबह करीब पौने दस बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने पाकिस्तानी सीमा से सटे राजौरी जिले के भीमबेर गली सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। शनिवार के दिन भी पाकिस्तानी सीमा के पास कृष्णा घाटी में पाकिस्तान ने जमकर गोलीबारी की।

अभी कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तानी आर्मी के मुखिया कमर बाजवा ने नियंत्रण रेखा का दौरा किया था। इसके बाद से पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है। इसके पहले भी जब बाजवा नियंत्रण रेखा का दौरा करके वापस गए थे तो पाकिस्तानी सैनिकों ने कृष्णा घाटी में दो भारतीय सैनिकों को मारने के बाद उनके शवों को क्षत-विक्षत कर दिया था। ऐसा लग रहा है कि बाजवा उन्हें ऐसा करने का निर्देश देकर जाते हैं।

Back to top button