दिलचस्प

बाँध की दीवार पर पाए गए वो जीव जिसके वहाँ पाने की कोई कल्पना नहीं कर सकता.. देखें वीडियो!

अक्सर आपने किसी बाँध को देखा होगा। अगर आप बाँध के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको बता दूं किसी नदी को रोकने के लिए बाँध का निर्माण किया जाता है। हर जगह बनने वाले लगभग सभी बांधों की बनावट एक जैसी होती है। हालांकि कुछ जगह अलग तरह के भी बाँध बनाये जाते हैं। बाँध के एक तरफ विशालकाय पानी का क्षेत्र होता है तो दूसरी तरफ ऊँची दीवार होती है।

देखने को मिलता है बाँध की दीवार पर अद्भुत नजारा:

आज हम आपको एक बाँध पर होने वाली अद्भुत घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसा भी कुछ हो सकता है आपने इसके बारे में सपने भी नहीं सोचा होगा। जी हाँ उत्तरी इटली के ग्रैंड पैराडाइजो के नजदीक एक ऐसा बाँध है, जिसकी दीवार को दूर से देखने पर अद्भुत नजारा दिखता है। अक्सर लोग इस बाँध की दीवार को दूर से देखकर यह धोखा खा जाते हैं, कि यह बाँध पर बनाया गया कोई डिज़ाइन है।

सैकड़ों फूट ऊँचे बाँध की दीवार पर चढ़ जाती हैं बकरियां:

इस बाँध की दीवार को नजदीक से देखने पर यकीन हो जाता है कि प्रकृति ने कुछ ख़ास नमूने बनाए हैं। दरअसल बाँध को नजदीक से देखने पर बाँध की ऊँची दीवार पर कुछ आकृति दिखाई देती है। जब नजदीक से देखा जाता है तो खुद की आँखों पर यकीन ही नहीं होता है। जी हाँ बाँध की सैकड़ों फूट ऊँची दीवार पर कुछ और नहीं बंकि जंगली बकरियां दिखाई देती हैं।

ये बकरियां बाँध के सैकड़ों फूट ऊँचे दीवार पर चढ़ने की कोशिश करती हैं। उनमें से कुछ बकरियां कामयाब भी हो जाती हैं। आप सोच भी नहीं सकते कि बाँध की दीवार एकदम सीधी है, जिसे देखने के बाद पहाड़ चढ़ने वालों की भी हालत खराब हो जाती है। ऐसी खतरनाक जगह पर ये जंगली बकरियां ना जाने कैसे चढ़ जाती है।

पत्थर और साल्ट मिनरल की खोज में चढ़ जाती हैं बाँध का दीवार:

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन जंगली बकरियों की प्रजाति का नाम “एल्पिन आइबेक्स” है। ये बकरियां पत्थर और साल्ट मिनरल की खोज में यहाँ-वहाँ भटकती रहती हैं। इसे खोजते हुए बकरियां अक्सर इस ऊँचे बाँध पर चढ़ जाती हैं। इस बाँध की खतरनाक ऊँचाई और बनावट को देखकर आपके मन में यह सवाल आता होगा कि इतनी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद ये बकरियां कैसे चढ़ जाती होंगी।

दरअसल इन बकरियों की बनावट आम बकरियों से भिन्न होती है। इनके खुर चौड़े होते हैं। खुरों के निचे रबर जैसी पकड़ की क्षमता होती है। जिस वजह से ये बकरियां सीधी दीवार पर भी आसानी से चढ़ जाती हैं। हालांकि इस चढ़ाई में कई बार कुछ बकरियों की जान भी चली जाती हैं। लेकिन इसके बाद भी बकरियां इस खतरनाक चढ़ाई को करने से बाज नहीं आती हैं।

देखें वीडियो-

Back to top button