बॉलीवुड

अपनी शादी में रितेश देशमुख ने 8 बार छूए थे जेनेलिया डिसूजा पैर, खुद पत्नी ने बतायी वजह

आप ने पत्नी को पति के पैर छूते हुए कई बार देखा होगा। अक्सर महिलाओं को ही पुरुषों के पैर छूने पड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पति ऐसे भी होते हैं जो अपनी पत्नी के पैर छूते हैं। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) भी एक ऐसी ही पति हैं। रितेश ने साल 2012 में जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) से शादी रचाई थी। इस शादी के दौरान रितेश ने अपनी बीवी के एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे आठ बार पैर छूए थे। इस बात का खुलासा खुद जेनेलिया ने किया है।

दरअसल रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) हाल ही में सुपर डांसर 4 के शादी स्पेशल एपिसोड में बतौर गेस्ट बनकर आए थे। इस शो में दोनों ने बहुत इन्जॉय किया। इस दौरान दोनों ने शो में बहुत डांस और मस्ती भी की। इसके साथ ही जेनिलिया ने अपने पति रितेश को लेकर कई राज भी खोले। इन सीक्रेट्स को सुनकर सुपर डांसर 4 की जज गीता कपूर भी हैरान रह गई। बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपने पति के पॉर्न फिल्म वाले केस के चलते शो से बाहर हो गई है। ऐसे में शो में हर बार नई नई जोड़ियों को लाया जा रहा है। इसी क्रम में इस बार रितेश और जेनेलिया आए थे।

riteish genelia marriage

शो में जेनेलिया डिसूजा ने बताया कि ‘मुझे पारंपरिक रीति रिवाजों से होने वाली शादियां बहुत पसंद हैं। मैं भाग्यशाली हूं जो मेरी शादी में भी सभी रीति रिवाज हुए। मैंने इन सबको बहुत इन्जॉय किया। फिर वह फेरे हों या बिदाई सब बढ़िया था। हमारी शादी में हम दोनों ने बहुत अच्छा वक्त बिताया। शादी में रितेश को तो मेरे 8 बार पैर छूने पड़ गए थे।’

जेनिलिया के इस खुलासे पर रितेश बोले कि ‘मेरे ख्याल से पंडितजी को पहले से पता था कि शादी के बाद मुझे क्या करना है। इसलिए वह इसकी प्रैक्टिस मुझ से पहले ही करवा रहे थे।’ वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्रियन शादियों में पति द्वारा पत्नी के पैर छूने की परंपरा काफी प्रचलित है।

शो के होस्ट ऋत्विक धंजानी ने रितेश और जेनेलिया के साथ सवाल जवाब वाला गेम भी खेला। उन्होंने पूछा कि ‘आप दोनों में से ज्यादा खर्राटे कौन लेता है?’ इस पर जेनेलिया ने झट से रितेश की तरफ इशारा कर दिया। इस पर रितेश बोले कि मैंने तो खुद को कभी खर्राटे लेते हुए नहीं सुना। ये सुन वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। फिर ऋत्विक पूछते हैं कि ‘आप दोनों में से ज्यादा रोमांटिक कौन है?’ इस पर रितेश फटाक से जेनेलिया की तरफ इशारा कर देते हैं।


रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की पहली मुलाकात 2003 में फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से हुई थी। ये दोनों की डेब्यू फिल्म थी। इसकी शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों ने दस साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद 2012 में ये शादी के बंधन में बंध गए थे। इस शादी से दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)


रितेश और जेनेलिया सोशल मीडिया पर भी अपने फनी और रोमांटिक वीडियोज को लेकर छाए रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

Back to top button