बॉलीवुड

मिमी : 3 साल का जैकब पैरेंट्स के साथ था वर्ल्ड टूर पर, मेकर्स को 6 महीनों की मेहनत के बाद मिला था

कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिमी’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म पर धूम मचा रही है। यह फिल्म दर्शकों को बड़ी पसंद आ रही है। आम जनता से लेकर फिल्म क्रिटिक्स तक हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। फिल्म की कहानी एक ऐसी गरीब और मस्तमौला लड़की के ऊपर बेस्ड होती है जो पैसों के लिए सरोगेट मदर (किराए की कोख देने वाली मां) बन जाती है।

mimi movie raj

फिल्म में सरोगेट मदर की भूमिका कृति सेनन निभाती हैं। वह एक विदेश कपल के लिए सरोगेट मदर बनती है। लेकिन किसी कारण ये कपल बाद में बच्चा लेने से इनकार कर देता है। इसके बाद कुंवारी प्रेग्नेंट कृति इस सिचूऐशन से कैसे निपटती है ये कहानी इसी के सहारे चलती है। फिल्म में कृति के बच्चे का किरदार जैकब स्मिथ ने निभाया है। उनके रोल को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है।

mimi movie raj

इस फिल्म में मां और बेटे के इमोशनल बॉन्ड को भी बखूबी दिखाया गया है। ऐसे में आज हम आपको वह दिलचस्प किस्सा सुनने जा रहे हैं जिसमें जैकब को इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया। कास्टिंग के समय जैकब 3 साल का था। तब वह अपने पिता क्रिष, मां जूली और बहन ऐरिन के साथ अपना होमटाउन अबरदीन छोड़कर वर्ल्ड टूर पर निकला था। वे 2019 में निकले थे और अक्टूबर 2019 में गोवा पहुंचे थे। बीते वर्ष कोरोना वायरस के लॉकडाउन के लगने से पूर्व वे भारत, जॉर्डन, अल्बानिया, सर्बिया और हंगरी जैसे देशों में सफर कर चुके थे। हालांकि लॉक डाउन फँसने की वजह से उन्हें कई महीने नेपाल में रहना पड़ा था।

mimi movie raj

जैकब के माता पिता उसे लोकल किंडरगार्टन में छोड़ गए थे। लेकिन जब दिसंबर में वे उसे वापस लेने आए तो वहाँ कास्टिंग एजेंसी पहले से मौजूद थी। इसके बाद जनवरी 2020 में वे मुंबई आ गए। इस समय जैकब को को एक्टिंग कोचिंग में भाग लेना था। फिर फरवरी में उसे शूटिंग के लिए राजस्थान भी जाना था। चुकी जैकब स्मिथ स्कॉटिश हैं इसलिए उनकी बोलने की टोन भी स्कॉटिश थी। इसके चलते उनकी लाइंस को बाद में डब किया गया गया था।

mimi movie raj

जैकब की मां बताती है कि उनके बेटे को 20 पेज के हिंदी डायलॉग मिले थे। वह ये लाइनें सिख तो गया लेकिन उसके स्कॉटिश होने के चलते फिल्म में उसकी रियल वॉइस इस्तेमाल नहीं हो पाई। क्योंकि वह फिल्म में राजस्थान में पला-बढ़ा एक भारतीय लड़के का रोल निभा रहा था। इसलिए उसकी टोन वैसी होनी चाहिए थी। बस यही वजह थी कि बाद में उसकी आवाज को डब किया गया।

mimi movie raj

फिल्म में कृति और जैकब के इमोशनल बॉन्ड को देख कई लोगों की आंखें नम हो गई थी। खासकर फिल्म का अंत आपको रुला देता है। यदि आप ने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी तो इसे एक बार जरूर देखें। आपको ये बहुत पसंद आएगी। इसमें इमोशन है, ड्रामा है, कॉमेडी है। मतलब आप इसे पूरे परिवार के साथ मिलकर देख सकते हैं।

mimi movie raj

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं, वहीं सई तम्हाकर, एलविन एडवर्ड, सुप्रिया पाठक और मनोज पहवा जैसे कलाकार सपोर्टिंग रोल में दिखाई देते हैं।

Back to top button