दिलचस्प

दूल्हे ने इस अंदाज में डाली वरमाला, देखकर दुल्हन से लोग बोले- शादी तोड़ दो बहन, देखें Video

शादी ब्याह के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन्हें जितना भी देख लो मन भरता ही नहीं है। किसी वीडियो को देख हंसी आती है तो कोई हमे भावुक कर देता है। भारतीय शादियों में कई रस्में होती है। ये रस्में ही इस शादी को और ज्यादा दिलचस्प बना देती है। हिंदू शादी में जयमाला एक अहम रस्म होती है। दूल्हा दुल्हन स्टेज पर सभी मेहमानों के सामने एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। इस वरमाला को पहनने के दौरान भी कई ऐसे फनी मोमेंट क्रीऐट हो जाते हैं जो भुलाए नहीं भूलते हैं।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही ले लीजिए। इस वीडियो में दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को जिस अंदाज में वरमाला पहनाता है वह देख आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी। आमतौर पर वारमाला पहनने का अंदाज रोमांटिक होना चाहिए। लेकिन इस वीडियो में दूल्हा इतने अजीब और रुडली तरीके से दुल्हन को वरमाला पहनाता है कि इसे देख हंसी भी आती है और दुल्हन पर तरस भी आता है।

groom-weird-style-of-putting-garland-went-viral

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दुल्हन अपने दूल्हे को वरमाला पहनाती है। वह इसे बड़े ही शालीन तरीके से करती हैं। फिर जब दूल्हे की बारी आती है तो वह दुल्हन को प्यार से वरमाला पहनने की बजाय उसके ऊपर फेंक देता है। हालांकि वरमाला जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद दूल्हा दोबारा माल पहनाता है लेकिन इस बार भी लापरवाही से दुल्हन की ओर फेंकता है। ऐसे में वरमाला दुल्हन के कंधे पर जाने की बजाए कमर तक चली जाती है। फिर दुल्हन को खुद ही अपनी वरमाला एडजस्ट करनी पड़ती है।

यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद अधिकतर लोग दूल्हे की क्लास ले रहे हैं। किसी ने कहा कि ‘भाई इतनी अकड़ भी ठीक नहीं है।’ वहीं एक ने कमेन्ट कर कहा कि ‘ये दूल्हा गजब का आइटम है। मुझे तो दुल्हन पर तरस आ रहा है।’ इसके बाद एक कमेन्ट आता है ‘दुल्हन इतनी खूबसूरत और शालीन है जबकि दूल्हा कुछ तो भी है। आखिर ये जोड़ी कैसे बनी?’ एक अन्य व्यक्ति लिखता है ‘दूल्हे की शक्ल देख नहीं लगता कि इसकी सरकारी नौकरी होगी। फिर दुल्हन को इस लंगूर से शादी करने की क्या जरूरत थी?’ वहीं बहुत से लोग दूल्हे को चूसा हुआ आम भी बोल रहे हैं।

groom-weird-style-of-putting-garland-went-viral

बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर cutie_____pallavi अकाउंट ने शेयर किया है। इसे अभी तक तीन लाख 45 हजार से अधिक लाइक्स मिल गए हैं। ये वीडियो तो फनी है ही इससे भी ज्यादा मजेदार इस पर आने वाले कमेंट्स हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी पहले इस वीडियो को देख लीजिए।

देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो शेयर भी करें। यदि आपका दूल्हा स्टेज पर आपको इस तरीके से वरमाला पहनाता तो आप क्या करती, ये भी बताएं।

Back to top button