दिलचस्प

साड़ी पहन महिला ने की खतरनाक तलवारबाज़ी, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, Video वायरल

महिलाओं को लेकर हमारे समाज में एक स्टीरियो टाइप तय हो गया है। जैसे महिलाएं ही घर का कामकाज करेंगी। बच्चों को संभालने से लेकर रोटी बनाने तक की जिम्मेदारी उनकी ही होंगी। यदि वे कोई जॉब भी करती हैं तो ऐसी ही नौकरी करेंगी जो महिलाओं के लायक है। बस चालान, सिक्योरिटी गार्ड बनना, पहलवानी करना इत्यादि चीजें महिलाओं को करने से रोका जाता है। लेकिन सच तो ये है कि महिलाएं कई मामलों में मर्दों से आगे हैं।

आज के जमाने में महिला और पुरुष दोनों ही समान है। ये दोनों ही अपनी मन मर्जी के अनुसार जो चाहे वह काम कर सकते हैं। हुनर की बात की जाए तो अधिकतर महिलाएं नाचने, गाना गाने, पेंटिंग बनाने, सिलाई करने जैसी चीजों में माहिर होती है। लेकिन ऐसा नहीं है। महिलाएं चाहे तो अन्य शौक भी पाल सकती है। वे जिस फील्ड में चाहे अपना हुनर विकसित कर सकती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस महिला को ही ले लीजिए।

woman-played-with-sword-like-a-pro-in-saree

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर गजब की कलाबाजी दिखाती नजर आ रही है। महिला जिस तरह से खतरनाक स्टंट करती है उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला साड़ी पहनकर गजब के स्टंट कर सबको हैरान कर देती है। पहले तो यह महिला अपने हाथ में एक डंडा लेकर उसे घुमाती है और स्टंट दिखाती है। इसके बाद वह अपने हाथ में तलवार ले लेती है।

woman-played-with-sword-like-a-pro-in-saree

तलवार के साथ महिला को कलाबाजी करते हुए देखना सच में सबको चौका देता है। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक महिला साड़ी पहनकर इतनी शानदार तलवारबाजी कर सकती है। महिला के कारनामे देख लोग अपनी आँखों पर यकीन नहीं कर रहे हैं। महिला के यह करतब अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा भी महिला के इस टेलेंट से इंप्रेस हुए। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर महिला का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – अद्भुत, देसी मार्शल आर्ट्स।

बिना रुके हवा में तलवारबाजी करती इस महिला को हर कोई पसंद कर रहा है। उनके करतब देख लोग बड़ी दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखती है ‘आपको सलाम है मैम! आप कई लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं।’ फिर एक अन्य यूजर कमेंट कर लिखता है ‘काश देश की सभी लड़कियां इस तरह के हुनर में माहिर हो जाए। फिर कोई भी उन्हें छेड़ने के बारे में सोच भी नहीं पाएगा। वे अपनी सुरक्षा खुद ही कर लेंगी।’ इस बात में कोई शक नहीं कि ये महिला करोड़ों लड़कियों के लिए प्रेरणा है। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी यह वीडियो देख लीजिए।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह वीडियो पसंद आया होगा। यदि हाँ तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कर बाकी लड़कियों को भी ऐसी कलाबाजी सीखने के लिए प्रेरित करें।

Back to top button