विशेष

21 साल की उम्र में बनी लुटेरी दुल्हन, कई मर्दों को लगाया चूना, पहले मनाती सुहागरात और फिर..

हर लड़के का सपना होता है कि उसकी शादी एक सुंदर, सुशील और संस्कारी लड़की से हो। शादी के बाद वह अपनी पत्नी संग सारी जिंदगी खुशी खुशी बिताना चाहता है। उसकी इच्छा होती है कि उसकी पत्नी हर सुख दुख में उसका साथ दे। लेकिन क्या होगा जब आपको पता चले कि आपकी नई नवेली बीवी एक बहुत बड़ी धोखेबाज है। उसकी पहले कई और मर्दों से शादी हो चुकी है। इतना ही नहीं सुहागरात के बाद यदि वह आपको चूना लगाकर कहीं गायब हो जाए तो? यकीनन कोई भी पति ऐसा कुछ नहीं चाहेगा। लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोगों के साथ ऐसी चोट हो जाती है।

Dulhan

अब गुजरात के सूरत शहर के सरथाना थाना इलाके का यह मामला ही ले लीजिए। यहां पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो एक खास मकसद से लड़कों से शादी रचाती थी। शादी वाले दिन तक किसी को उसकी भोली और सुंदर शक्ल पर शक नहीं होता था। दूल्हा खुशी खुशी उसे ब्याह कर अपने घर ले आता था। कई बार तो सुहागरात तक मन जाती थी। लेकिन फिर 21 साल की ये दुल्हन एक ऐसा खेल खेलती थी कि दूल्हे के होश ही उड़ जाते थे।

21 साल की इस दुल्हन की पहचान ममता दौराणी के रूप में हुई है। ये महाराष्ट्र के बानायत गांव की रहने वाली है। सूरत के डायमंड वर्कर नरेश शिरोहा ने कुछ समय पहले ममता से शादी रचाई थी। शादी से पहले ममता ने नरेश को बताया था कि उसकी ललित नाम के युवक से शादी हो चुकी है। वह उससे तलाक लेने वाली है। फिर वह दूसरी शादी कर सकती है। कुछ समय बाद ममता ने नरेश से शादी करने के लिए हां बोल दिया। फिर नरेश ने धूमधाम से ममता संग शादी कर ली।

marriage

शादी के बाद ममता अपने नए ससुराल में आकर रहने लगी। वह ससुराल में सभी के साथ अच्छे से घुलमिल गई। उसे देख कोई ये नहीं कह सकता था कि उसे यहां कुछ तकलीफ है। शादी को करीब एक महिना हो गया। फिर एक रात जब घर के सभी लोग नींद में थे तो ममता ने अपना असली रंग दिखा दिया। वह घर के सभी पैसे और गहने लेकर फरार हो गई। अगली सुबह जब निलेश को ममता और घर के गहने नहीं मिले तो उसे पूरी बता समझ आई। वह तुरंत सरथाना थाना गया और पुलिस को शिकायत दर्ज कारवाई।

looteri dulhan

पुलिस ने जब इस मामले की छानबीन की तो पता चला कि ममता पहले भी कई दूल्हों को ऐसा चूना लगा चुकी है। ममता ने अपने पूर्व पति ललित को भी ऐसे ही बेवकूफ बनाकर और ब्लेकमेल कर कई पैसे एंठे थे। उसका नरेश के साथ भी बाद में यही करने का इरादा था। पुलिस को ये भी पता चला कि 21 साल की ममता ने महाराष्ट्र में कुछ और लोगों को भी ऐसे ही बेवकूफ बनाया था। दरअसल ममता को पैसों से प्यार था। वह इसे पाने के लिए कई शादियां कर लेती थी। उसने इसे अपनी कमाई का जरिया बना लिया था।

फिलहाल ममता पुलिस की गिरफ्त में है। उसने नरेश के घर से 1.50 लाख रुपये और 4.50 लाख रुपए के गहने चुराने की बात स्वीकार की है।

Back to top button