बॉलीवुड

ऐसी दिखती है जेठालाल की रियल लाइफ फैमिली, बीवी है टेडी बियर की तरह क्यूट – Pics

टीवी पर इन दिनों वैसे तो कई कॉमेड शो (Comedy Shows) आते हैं, लेकिन ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बात ही कुछ और है। इस शो का अपना अलग एक फैन बेस है। ये शो साल 2008 में शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक इस शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। शो का हर किरदार घर घर फेमस है। इनमें ‘जेठालाल’ तो हद से ज्यादा फेमस है। यह किरदार टीवी और न्यूज के साथ साथ सोशल मीडिया पर मीम के रूप में भी छाया रहता है।

jethalal

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम दिलीप जोशी (Dilip Joshi) है। वैसे तो डीलिप जोशी अभिनय की दुनिया में काफी लंबे समय से एक्टिव हैं, लेकिन उन्हें घर घर असली पहचान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने के बाद ही मिली। आज हर कोई उन्हें अच्छे से जानता है।

dilip joshi wife

जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी (Dilip Joshi) के फिल्मी करियर (Film Career OF Jethalal) की बात करें तो वे सबसे पहले सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में नजर आए थे। इसके बाद वे इधर उधर और छोटे मोटे रोल करते रहे। वैसे उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ (Hum Aapke Hain Kaun) में भी काम किया है। फिल्म में वे माधुरी के कजिन भोला प्रसाद बने थे। इस फिल्म में उनका रोल काफी पसंद किया गया था। वे और भी कई फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्टर काम कर चुके हैं।

dilip joshi wife

हालांकि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक ऐसा शो है जिसमें वे बतौर लीड एक्टर काम कर रहे हैं। उनके बिना इस शो की कल्पना करना भी मुश्किल है। जेठालाल की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो आप सभी बहुत कुछ जान चुके हैं। तो चलिए अब उनकी निजी लाइफ से आपको रूबरू कराते हैं। जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी का जन्म 26 मई 1968 में गुजरात (Gujrat) के पोरबंदर (Porbandar) में हुआ था।

dilip joshi wife

जेठालाल 53 साल के हैं और दो बच्चों के पिता भी हैं। उन्होंने जयमाला (Jaymala Joshi) नाम की महिला से शादी की है। इस शादी से उन्हें एक बेटी नियती जोशी (Neeyati Joshi) और एक बेटा रित्विक जोशी (Ritwik Joshi) है।

dilip joshi wife

दिलीप जोशी की पत्नी जयमाला (Dilip Joshi Wife Jaymala Joshi) लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। जेठलाल अपनी रियल लाइफ बीवी (Jethalal Real Life Wife) से बहुत प्यार करते हैं। ये दोनों एक दूसरे के बहुत करीब हैं। जयमाला के पति यानि दिलीप जोशी टीवी की दुनिया के मशहूर कलाकार हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी पत्नी को सुर्खियों में रहना या शो ऑफ करना पसंद नहीं है।

dilip joshi wife

दिलीप जोशी और उनकी वाइफ जयमाला की जोड़ी देखने में बहुत ही प्यारी और क्यूट लगती है। दिलीप जोशी (Dilip Joshi) एक फैमिली मैन (Family Man) है। उनके लिए उनका परिवार ही सबकुछ है। वे अपने परिवार को हमेशा प्राथमिकता पर रखते हैं। सोशल मीडिया पर वे अपनी पत्नी और बच्चों की तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं।

Back to top button