बॉलीवुड

तस्वीर में दिख रही ये क्यूट बच्ची वर्तमान में है बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस, दम है तो पहचानो

बचपन बड़ा ही प्यारा होता है। हर कोई अपने बचपन में बड़ा क्यूट दिखता है। फिर जैसे जैसे हम बड़े होते हैं हमारे शरीर और शक्ल में भी बदलाव होता जाता है। यही वजह है कि जब आप किसी को अपने बचपन की फोटो दिखाते हैं तो इस बात के चांस अधिक होते हैं कि वह आपको पहचान नहीं पाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बॉलीवुड अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है। चलिए आपके ज्ञान का भी टेस्ट लिया जाए। इस तस्वीर को देख बताइए कि ये किस बोलवूड अभिनेत्री के बचपन की फोटो है।

sunny leone childhood photo

तो पहचाना क्या? यदि नहीं तो कोई बात नहीं हम ही बता देते हैं। दरअसल फोटो में दिखाई दे रही ये क्यूट बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) है। सनी के बचपन की यह तस्वीर उनके पति डैनियल वीबर (Daniel Weiber) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। दरअसल 13 मई को सनी ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। इसी दौरान डैनियल ने अपनी बीवी सनी को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी।

sunny-leone

अपने बधाई संदेश के साथ डैनियल ने सनी की बचपन की और जवानी की फोटो भी डाली। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – तुम जो हो वह बने रहने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे बेबी। तुम लाइफ में सबकुछ डिजर्व करती हो। तुम एक प्रेरणा हो। आई लव यू।

sunny-leone

sunny leone

सनी लियोनी के बचपन की यह तस्वीर देख एक पल के लिए फैंस भी हैरान हो गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि फोटो में दिखाई दे रही ये छोटी सी लड़की सनी लियोनी है। डैनियल की इस पोस्ट को अभी तक 40 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस पोस्ट पर फैंस के बधाई संदेश भी आने शुरू हो गए। सभी ने सनी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वहीं कुछ लोगों ने सनी की खूबसूरती की तारीफ भी की। लोगों ने कहा कि 40 की उम्र में भी आप बहुत फिट और सुंदर हो।

sunny-leone

वर्क फ्रंट की बात करें तो कोरोना वायरस के चलते इस समय सनी लियोनी घर पर खाली बैठी हैं। हालांकि वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे फैंस के साथ अपने निजी जीवन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर सनी को 4 करोड़ 56 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

sunny leone

गौरतलब है कि बॉलीवुड में आने से पहले सनी पॉर्न फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थी। वे सबसे पहले भारत में बिग बॉस सीजन 5 में नजर आई थी। इस शो से उन्हें घर घर पहचान मिली थी। बिग बॉस करने के दौरान ही महेश भट्ट ने सनी को अपनी फिल्म ‘जिस्म 2’ ऑफर की थी। इस फिल्म के बाद सनी को और भी कई फिल्में मिलने लगी। आज सनी लियोनी बॉलीवुड में एक जाना माना नाम है।

Back to top button