दिलचस्प

व्यक्ति के बजाय कुत्ते को क्यों दिया जा रहा था पहला ऑस्कर अवार्ड?

अवॉर्ड की गरिमा बनाएं रखने के लिए बाद में जर्मन एक्टर एमिल जैनिंग्स को दिया गया था अवॉर्ड

ऑस्कर अवॉर्ड के बारे में शायद बच्चे-बच्चे को पता होगा। लेकिन अगर हम कहें कि एक कुत्ते को पहली बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने वाला था। तो शायद यह सुनकर पहली मर्तबा आप सभी भौचक्का हो उठे। लेकिन आपको बता दें कि यह मनगढ़ंत कहानी नहीं बल्कि सच्ची बात है।

जानकारी के लिए पहले आप सभी को ऑस्कर अवॉर्ड के बारे में बता देते हैं। ऑस्कर अवॉर्ड्स की शुरुआत सन 1929 में हुई थी। जब मशहूर फिल्म कंपनी एमजीएम के मालिक लुईस बी मेयर की अगुआई में हॉलीवुड में अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स की बुनियाद रखी गई थी। वहीं बात ऑस्कर में भारत की करें तो भानू अथैया को साल 1982 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘गांधी’ में कॉस्ट्यूम डिज़ाइन करने के लिए ऑस्कर पुरस्कार दिया गया था। जिस फ़िल्म के निर्देशक “रिचर्ड ऑटेनबॉरो” थे।

2021 के ऑस्कर अवॉर्ड का ऐलान हो चुका है। इस वर्ष ऑस्कर में बाजी “नोमाडलैंड” ने मारी है। जिसे बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं इसी फिल्म के हिस्से में बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी आया है। अब बात अहम कहानी की जो चर्चा का विषय है। पहला ऑस्कर अवॉर्ड भले ही जर्मन कलाकार एमिल जैनिंग्स ने जीता था। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक वो इस पुरस्कार के असल हकदार नहीं थे। इसके पीछे रिपोर्ट में कई तथ्य भी बताएं गए हैं। तो आइए जानते हैं इस रिपोर्ट के बारे। जिसमें यह दावा किया गया है कि पहला ऑस्कर अवॉर्ड एक कुत्ते को मिलने वाला था, लेकिन पुरुस्कार की गरिमा बनाएं रखने के लिए इसे एमिल जैनिंग्स को दिया गया। जिन्होंने बाद में हिटलर के लिए काम किया।

बीबीसी की एक रिपोर्ट की मानें तो, “जेनिंग्स ऑस्कर अवार्ड के पहले हकदार नहीं थे। यह अवॉर्ड जर्मन शेफर्ड नस्ल के एक कुत्ते ने जीता था, जिसका नाम था “रिन टिन टिन”। इस कुत्ते को पहले विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस में बचाया गया था। बाद में रिन टिन टिन हॉलीवुड में मशहूर कलाकार बना। उसने 27 फिल्मों में काम किया। इनमें से चार तो 1929 में ही रिलीज हुई थीं। इन्हीं में एक में उसकी शानदार एक्टिंग के लिए अवॉर्ड कमेटी ने उसे ऑस्कर का हकदार माना था।”

इसके आगे रिपोर्ट कहती है कि कुत्ते द्वारा पहला ऑस्कर जीतने पर एकेडमी के पहले प्रेसीडेंट लुईस मेयर को लगा कि अगर पहला ऑस्कर किसी कुत्ते को दिया गया, तो अच्छा संदेश नहीं जाएगा। इसलिए अवॉर्ड कमेटी को फिर से वोट करने के लिए कहा गया। उसके बाद कमेटी ने जर्मन एक्टर “एमिल जैनिंग्स” को पहले ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुना।

Back to top button