अध्यात्म

शुक्रवार को कर लें इन 4 में से कोई एक काम, मां लक्ष्मी दूर कर देंगी पैसों की किल्लत

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से देवी लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है। खासकर जिन लोगों के घर आर्थिक परेशानीयां हैं उन्हें इन उपायों को अवश्य करना चाहिए। ये उपाय करने के बाद आपके घर धन की कभी कमी नहीं होगी। इतना ही नहीं धन कमाने के नए अवसर भी खुल जाएंगे। पैसों के मामले में आपका भाग्य चमकने लगेगा। तो चलिए बिना किसी देरी के इन उपायों पर एक नजर डाल लेते हैं।

1. लाल और सफेद ये दोनों रंग मां लक्ष्मी के प्रिय हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन सफेद या लाल रंग के कपड़े पहन मां लक्ष्मी की पूजा पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही शुक्रवार की रात को मां लक्ष्मी की प्रतिमा के आगे घी का दीपक प्रज्वलित कर दें। इस दीपक में एक चुटकी केसर डालना न भूलें। मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाने के बाद तुलसी के सामने भी एक दीपक रखें। इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आपके घर स्थायी निवास कर लेंगी।

2. मां लक्ष्मी के साथ गणेशजी की पूजा भी होती है। इसलिए शुक्रवार को लक्ष्मी और गणेश दोनों की पूजा पाठ करना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा से धन की प्राप्ति होती है जबकि गणेश पूजन से जीवन की बाढ़ाएं और समस्याओं का खात्मा होता है। गणेशजी और मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान श्रीफल यानि नारियल का इस्तेमाल जरूर करें। पूजा समाप्त होने पर इस नारियल को घर की तिजौरी में रख दें। इसके बाद रात के समय यही नारियल कोई गणेश मंदिर में रख दें। इस दौरान भगवान से अपनी पैसों कि समस्या दूर करने की विनती करें।

3. मां लक्ष्मी के साथ विष्णु भगवान की पूजा भी शुक्रवार को की जा सकती है। इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर विष्णु भगवान का अभिषेक करें। इस उपाय से विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होकर आपको मनचाहा फल प्रदान करेंगे।

4. शुक्रवार के दिन लाग रंग के पांच फूल हाथ में लें। इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए अपनी धन संबंधित समस्या उन्हें बताएं। अब मां लक्ष्मी को हाथ जोड़ नमन करें। उनसे प्रार्थना करें कि वे आपकी आर्थिक तंगी दूर कर दें। अब इन लाल फूलों को घर की तिजोरी या अलमारी में रख दें। आपके घर पैसों की आवक बनी रहेगी। धन संबंधी दिक्कत भी दूर होगी।

आशा करते हैं कि आपको ये उपाय पसंद आए होंगे। यदि हाँ तो इसे दूसरों के साथ साझा करना न भूलें।

Back to top button