अध्यात्म

गालों के आकार देखकर कर सकते हैं किसी भी व्यक्ति के स्वभाव की पहचान, जानें कितना भाग्यशाली है वो

समुद्रशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के गालों को देखकर उसके बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। किसी भी व्यक्ति के गालों का आकार और रंग देखकर उसके करियर व आर्थिक स्थिति के बारे में भी आसानी से पता चल जाता है। साथ ही वो व्यक्ति कितना भाग्यशाली है, इसका खुलासा भी उसके गाल कर देते हैं।

गेहुंएं रंग वाले गाल

जिन लोगों के गालों का रंग गेहुंआ या फिर हल्‍का काला होता है। उन लोगों को जीवन में काफी संर्घष का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को जीवन में आसानी से सफलता नहीं मिलती है और किसी भी चीज को पाने के लिए दिन रात एक करना पड़ जाता है। ऐसे लोगों को बुरी आदतें जल्द लग जाती हैं और ये लोग परिवार के विरूध जाकर ही हर काम करते हैं। इस रंग के गाल जिन लोगों के होते हैं। वो हृदय रोगी भी माने जाते हैं।

लाल रंग के गाल

जिन लोगों के गालों का रंग लाल होता है, उसका स्वभाव गुस्से वाला माना जाता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों को छोटी बातों पर ही गुस्सा आने लग जाता है और ये काफी जिद्दी भी होते हैं। एक बार जो कार्य करने की ठान लें उसको पूरा करके ही मानते हैं। इन लोगों के अंदर धैर्य की कमी भी होती है और जल्दबाजी में कई बार गलत फैसला भी ले लेते हैं। जिसके कारण इन्हें नुकसान उठाना पड़ जाता है। लाल गाल वाले लोग अधिक तनाव से ग्रस्त रहते हैं। इनके अंदर साहस की कमी नहीं होती है और बिना डरे कोई भी काम कर लेते हैं।

सफेद रंग वाले गाल

अगर किसी व्यक्ति के गालों का रंग सफेद होता है। तो समझ लें कि वो आलसी है। ऐसे लोग किसी भी कार्य को समय पर नहीं करते हैं और सदा निराश ही रहते हैं। इन लोगों के अंदर आत्‍मविश्‍वास की कमी भी होती है। किसी भी फैसले पर पहुंचने पर इनको अधिक समय लग जाता है। ये लोग खाना भी खुलकर नहीं खाते हैं और हमेशा अपनी भूख मारते हैं। जिसके कारण इनको खून की कमी हो जाती है।

कठोर गाल वाले

जिन लोगों के गाल काफी कठोर होते हैं, उन्हें जीवन भर परेशानियां ही घेरे रखती हैं। ऐसे लोग हर समय किसी न किसी चिंता में रहते हैं। लोगों से दूरी बनाकर रखते हैं। इनके जीवन में पैसों की सदा कमी रहती है और ये करियर में भी अधिक कामयाब नहीं होते हैं। कठोर गाल वाले लोगों का भाग्य उनका साथ अधिक नहीं देता है और केवल मेहनत करने पर ही ये सफल हो पाते हैं।

भरे हुए और मुलायम गाल

अगर किसी व्यक्ति के गाल भरे हुए और मुलायम होते हैं, तो समझ लें की वो काफी लकी हैं। ये लोग जीवन में काफी कामयाब होते हैं और आसानी से सफलता हासिल कर लेते हैं। ऐसा लोगों को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इनका दिमाग काफी तेज होता है और कोई भी कदम उठाने से पहले ये सौ बार सोचते हैं।

गुलाबी गाल

गुलाबी गाल वाले लोगों के अंदर धैर्य नहीं होता है। ये लोग हर कार्य जल्दबाजी में करते हैं। ऐसे लोग देखने में काफी सुंदर होते हैं। इनकी लव लाइफ हमेशा खुशियों से भरी रहती है। ये लोग वर्तमान में जीने का सोचते हैं। भविष्य को लेकर अधिक चिंता नहीं करते हैं।

पीले रंग के गाल

पीले रंग के गाल वाले लोगों के अंदर साहस की कमी पाई जाती हैं। ये लोग हमेशा डरे रहते हैं। किसी भी चीज में ये कम ही रुचि रखते हैं। इन लोगों को छोटी सी बात पर ही घबराहट होने लग जाती है।

Back to top button