दिलचस्प

राजनीकांत की स्टाइल में ‘फ्लाइंग डोसा’ बनाता है ये शख्स, देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा – Video

खाने पीने की चीजों का असली मजा स्ट्रीट फूड में होता है। यहां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानवाले एक से बढ़कर एक तरीके अपनाते हैं। कोई अपने फूड को लेकर प्रयोग करता है तो कोई अपना सर्व करने का तरीका ही बदल देता है। ग्राहकों को कब कौन सी चीज पसंद आ जाए और आपकी दुकान की सेल बढ़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसलिए खाने पीने की चीजों और दुकानों में इस तरह के प्रयोग होते रहते हैं।

खाने पीने के शौकीनों के लिए मुंबई भी एक बेहतरीन जगह है। यहां आपको फूड की कई वैराइटी देखने को मिल जाती है। इसकी वजह ये है कि यहां काम करने देश के कोने कोने से लोग आते हैं। ऐसे में हर जगह की पसंद का खाना यहां मिल जाता है। साउथ इंडियन फूड की बात करें तो डोसा भी मुंबई में बहुत खाया जाता है। यहां आपको इस डोसे में भी कई तरह की वैराइटी देखने को मिल जाएगी।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे डोसे वाले से मिलाने जा रहे हैं जिसके डोसा सर्व करने का तरीका आप ने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा। दरअसल इन दिनों फेसबूक पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डोसे वाले का सर्व करने का स्टाइल लोगों को हैरान कर रहा है। यह डोसा वाला अपना डोसा हवा में फेंककर लोगों की प्लेट में सर्व करता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे डोसा बनाने वाला अपने से कुछ दूर खड़े वेटर की प्लेट में डोसा हवा में उछालकर फेंकता है। उसका निशान भी इतना सटीक रहता है कि डोसा सीधा वेटर की प्लेट में ही जाकर गिरता है। इस वीडियो को फेसबुक पेज ‘स्ट्रीट फूड रेसिपी’ ने शेयर किया है। इसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। चलिए पहले आप भी ये वीडियो देख लीजिए।


डोसा परोसने का यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। इसे कुछ लोगों ने ‘रजनीकान्त डोसा’ भी नाम दे दिया है। वहीं कुछ ने कमेंट कर ये भी कहा कि इस डोसा बनाने वाले को तो ओलंपिक में जाना चाहिए। जरा सोचिए इसे ऐसा कारनामा कर के दिखाने के लिए कितना अभ्यास करना पड़ा होगा। कई बार ये फेल भी हुआ होगा। यदि निशाना चुका तो एक डोसे का नुकसान होता है जो दुकानदार को ही उठाना पड़ता है।

वैसे आप लोगों को डोसा सर्व करने का यह तरीका कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button