चुटकुले

मज़ेदार जोक्स- कार से टकराकर कबूतर बेहोश हो गया…. एक आदमी उसे उठाकर घर ले गया और

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

Joke-1

पति ने पत्नी को वश में करने के लिए एक बाबा से ताबीज ली……

एक महीने बाद पति बाबा से बोला-

बाबा पत्नी पर कोई असर नहीं हुआ……

पर पड़ोसन वश में आ गई…..!

बाबा- इफेक्ट ना सही साइड इफेक्ट तो हुआ……!!

Joke-2

एक बार संता प्लेन से मुंबई जा रहा था……

वह बार-बार टॉयलेट जा रहा था…..

यह देख एयर होस्टेस ने पूछा-

आप 5 मिनट में 4 बार टॉयलेट जा चुके हैं……

क्या आपको चैन नहीं है…..?

संता रोते हुए……

चैन तो है जी, लेकिन खुल नहीं रही है…..!!

Joke-3

Joke-4

बाबाजी- बच्चा तुझे स्वर्ग मिलेगा…..

अब कुछ दक्षिणा दे दो…..!

लड़का- ठीक है, दक्षिणा में मैंने आपको ताजमहल दे दिया…..

आज से ताजमहल आपका हुआ…..!

बाबाजी- ताजमहल क्या तुम्हारा है…..?

जो मुझे दे रहे हो……?

लड़का- तो क्या स्वर्ग तेरे बाप ने खरीद रखा है……

जो तू उधर के प्लाट यहां बांट रहा है……!!

Joke-5

छोटू- मम्मी, आप प्रेस क्यों कर रही हो…..?

मम्मी- प्रेस करने से सलवटें निकल जाती हैं…..!

छोटू- फिर तो अच्छा है मम्मी…..

मैं दादी के गाल की भी सलवटें निकालता हूं…..!!

Joke-6

नए सर ने क्लास में पूछा…..

एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ…..?

लड़का- आलिया भट्ट….!

सर छड़ी हाथ में लेकर…..

यह सीखे हो…..?

दूसरा लड़का- यह तोतला है सर…..

आर्यभट्ट बोल रहा है……!!

Joke-7

मेरे दोस्त ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में…..

इतना जबरदस्त नागिन डांस किया कि…..

लड़की के बाप को कहना पड़ा…..

अब शादी होने देगा या….

नागमणि लेकर मानेगा…..!!

Joke-8

रमेश- कैसी कट रही है….

लॉकडाउन में जिंदगी….?

मोहन- एकदम मस्त…. तू बता….?

रमेश- तेरी भाभी मारने दौड़ती है तो….

बाहर भाग जाता हूं फिर…..

पुलिस मारने दौड़ती है तो घर में आ जाता हूं….!!

Joke-9

पत्नी सोते हुए पति के कान में चिल्ला कर बोली-

पत्नी- अजी सुनते हो…..!

पति- क्या है कमबख्त….?

सुबह सुबह नींद खराब कर देती है…..!

पत्नी- अरे…. जरा ऊपर से संदूक उतार दो…..

मेरा हाथ छोटा पड़ रहा है….!

पति- तो जीभ का इस्तेमाल कर ले….

वह तो बहुत लंबी है…..!!

कार से टकराकर कबूतर बेहोश हो गया….

एक आदमी उसे उठाकर घर ले गया और….

पिंजरे में डाल दिया…..

कबूतर को होश आया और बोला-

आईला…. जेल हो गई….

वो कार वाला मर गया क्या…..??

Back to top button