दिलचस्प

प्यार टेस्ट करने के लिए महिला ने बॉयफ्रेंड को 1 साल रखा प्रोबेशन पीरियड पर, जाने फिर क्या हुआ

‘प्रोबेशन पीरियड’ (Probation period) यानि परिवीक्षा काल के बारे में आप सभी ने सुना होगा। आमतौर पर बड़ी बड़ी कंपनियां अपने नए नए कर्मचारियों को ‘प्रोबेशन पीरियड’ पर रखती है। एक तरह से ये कच्ची नौकरी होती है जिसे ‘प्रोबेशन पीरियड’ के बाद परफॉरमेंस के आधार पर पक्की किया जाता है।

अब आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) के प्रेम की जांच करने के लिए उसे ही प्रोबेशन पीरियड पर रख दिया। हैरत की बात तो ये थी कि इस बात की जानकारी खुद उसके बॉयफ्रेंड को भी नहीं थी। चलिए इस अनोखी प्रेम कहानी को विस्तार से जानते हैं।

मामला ब्रिटेन (Britain) का है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपने प्यार की छठी सालगिरह पर बॉयफ्रेंड को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया। महिला ने बताया कि उसने कैसे अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज का प्यार टेस्ट करने के लिए एक साल तक उसे प्रोबेशन पीरियड पर रखा।

22 वर्षीय महिला और उसके बॉयफ्रेंड की मुलाकात टिंडर ऐप (Tinder App) पर हुई थी। तब महिला महज 16 साल की थी। तब जॉर्ज  इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने स्टैफोर्डशायर चला गया था। इसके दो साल बाद महिला भी भूगोल की स्टडी करने मैनचेस्टर चली गई। फिर वीकेंड पर ही दोनों का जैसे तैसे मिलना होता था।

साल 2019 में जार्ज दूसरी सिटी में जॉब करने लगा जबकि महिला पढ़ाई के साथ एक पार्ट टाइम जॉब करने लगी थी। फिर मार्च 2020 में कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते महिला की ऑनलाइन क्लास लगने लगी। ऐसे में वह जार्ज से मिलने उसके शहर जा पहुंची। इस बीच महिला को कॉल आया कि उसे उसकी पार्ट टाइम जॉब से निकाल दिया गया है।

जॉब जाने के बाद महिला अपने खर्चे को लेकर टेंशन में आ गई। ऐसे में जॉर्ज ने उसे अपने साथ रहने का ऑफर दिया। कुछ सोच विचार के बाद महिला बॉयफ्रेंड के साथ दो कमरे के छोटे से फ्लैट में रहने लगी। जॉर्ज का हेल्पिंग नेचर देख महिला इंप्रेस हुई। वह उसे पैसों की हेल्प भी करना चाहता था लेकिन महिला उस पर बोझ नहीं बनना चाहती थी।

ऐसे में महिला ने फैसला लिया कि वह अपनी फाइनल ईयर एग्जाम तक यहां रहेगी। इन दिनों उसने बॉयफ्रेंड को ‘प्रोबेशन पीरियड’ की तरह देखा। उसने सोचा कि इस एक साल के ‘प्रोबेशन पीरियड’ में यदि जॉर्ज के साथ कोई समस्या नहीं आई तो वह उसके साथ ज़िंदगीभर रहेगी।

महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ काम का बंटवारा कर लिया। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताने लगे। इसके बाद महिला की पढ़ाई पूरी हुई और उसे एक पार्ट टाइम जॉब भी मिल गई। इस बीच जॉर्ज का प्रोबेशन पीरियड भी पूरा हुआ। इसमें महिला ने उसे पास कर दिया और ज़िंदगीभर साथ रहने का फैसला किया।

वैसे क्या आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को इस तरह के प्रोबेशन पीरियड पर रखना पसंद करेंगे?

Back to top button