दिलचस्प

दूल्हे के सामने ही दुल्हन को छू रहा था कैमरामैन, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पेट पकड़ हंसने लगी ब्राइड

‘शादी’ यह एक ऐसी चीज है जिसका हर किसी को इंतजार रहता है। जिसकी शादी हो रही सिर्फ वही नहीं बल्कि और भी कई लोग किसी भी शादी में शामिल होने का मौका ढूंढते हैं। इसकी वजह ये है कि शादी में रस्म रिवाज और स्वादिष्ट खाने के अलावा खूब हंसी मज़ाक भी होता है। अब आमतौर पर शादियों में दूल्हे की सालीयां, बच्चे और अन्य बाराती हंसी ठिठोली करते हैं। वहीं दुल्हन चुप चुप, शरमाई सी और लाज हया में रहती है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी दिखाने जा रहे हैं जहां दुल्हन स्टेज पर लोटपोट होकर हंसने लगी। दुल्हन स्टेज पर इतनी ज्यादा हंसी की कई लोगों ने उसे पागल तक घोषित कर दिया। हालांकि दुल्हन सच में पागल नहीं है। वह बस स्टेज पर दूल्हे और कैमरामैन के बीच हुई हरकत को देख अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर सकी।

दरअसल स्टेज पर वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। कैमरामैन दुल्हन की अच्छी फोटो क्लिक करना चाहता था। ऐसे में वह दुल्हन की ठोड़ी छूकर उसे सही पोज देने के लिए बोल रहा था। यह बात दूल्हे को अच्छी नहीं लगी। उसे जलन हुई। उससे रहा नहीं गया और उसने एक घुमाकर कैमरामैन की पीठ पर दे दी। अब ये नजारा देख दुल्हन को इतना मजा आ गया कि वह हंस हंस के लोटपोट हो गई।

आलम ये था कि दुल्हन हंस हंस के स्टेज पर बैठ गई और ठहाके मारने लगी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा वह दुल्हन की तारीफ करने लगा। चलिए पहले आप भी ये वीडियो देख लीजिए।


इस वीडियो को देख लोगों ने भी बड़े मजेदार रिएक्शन दिए। किसी ने लिखा कि ‘मुझे दुल्हन का यह अंदाज बड़ा पसंद आया।’ वहीं एक यूजर का कमेंट आया ‘बस ऐसी ही वाइफ चाहिए, इससे थोड़ा कम हंसेगी तो भी चलेगा।’ फिर एक ने कहा ‘लगता है ये दुल्हन और फोटोग्राफर ने मिलकर दूल्हे के साथ यह प्रेंक किया है।’

फिर एक अन्य यूजर बोलता है कि ‘दूल्हन का शुक्रिया जो उसने सिचूऐशन बिगड़ने से बचा ली और कैमरामैन को भी बुरा भी महसूस नहीं होने दिया।’ एक ने कहा कि ‘दुल्हन मस्त है। टेंशन को हंसी से संभालती है।’ इसके अलावा कुछ यूजर्स ने  दूल्हे की इन्सिक्योरिटी लेवल को लेकर भी सवाल उठाए।

वैसे आप लोगों को दूल्हान का यह अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

 

Back to top button