अध्यात्म

किस्मत के बल पर पैसा कमाना है तो ये 6 टोटके आज ही आजमाएं, कभी गरीबी का मुंह नहीं देखोगे

भाग्य के भरोसे धन कमाने का सपना बहुत से लोग देखते हैं। लेकिन हर कोई इसमें सफल नहीं होता है। पैसे के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें मेहनत करने के बावजूद धन की प्राप्ति नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपको जल्दी धन कमाने के कुछ आसान टोटके बताने जा रहे हैं।

1. दालचीनी पाउडर लें और उसके ऊपर घड़ी की सुई की दिशा में अगरबत्ती घुमाएं। इस दौरान अपनी धन वृद्धि की कामना करें। अब यह दालचीनी पाउडर तिजोरी या अलमारी में रखें पैसों पर छिड़क दें। बचे हुए दालचीनी पाउडर को मंदिर में रख दें। यह प्रक्रिया हर दो से तीन में में दोबारा करें। आपको पैसों की दिक्कत नहीं होगी।

2. पहले से जमा पूंजी में वृद्धि करने के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर में झाड़ू का दान करें। साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ पढ़ें। इसके ठीक बाद अशोक के पेड़ की जड़ को तोड़ लें और गंगाजल से पवित्र कर अपने धन स्थान पर रखें। आपकी जमापूंजी बढ़ती चली जाएगी।

3. एक मिट्टी के बर्तन में साबुत सूखा धनिया और 21 रुपए के सिक्के डालें। अब मिट्टी व धनिया को हल्के हाथ से मिलाएं। इसमें थोड़ा पानी डालें। यह बर्तन उत्तर दिशा में  रखें। इसमें रोज थोड़ा पानी भी डालते रहें। जब इसमें से धनिया निकल आए तो उसका इस्तेमाल कर लें। इसमें जो सिक्के थे उसे लाल कपड़े में बांधकर घर या ऑफिस में लटका दें। आपके घर पैसा आना कभी नहीं रुकेगा। यह उपाय शुक्ल पक्ष के मंगलवार या गुरुवार को ही करें।

4. सुबह उठते से ही अपना सीधा पाँव पहले धरती पर रखें। स्नान कर तुलसी को दूध जल से मिश्रित पेय चढ़ाएं। अब शाम को सरसों के तेल में अखंडित लौंग डालें और उसे किसी निर्जन स्थान पर जलाएं। इससे आपकी धन संबंधित मनोकामना जल्द पूर्ण होगी।

5. यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहते हैं तो लगातार 6 शनिवार तक कुएं या चापकाल से जल लाएं और पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। ऐसा करते समय पीछे मुड़कर न देखें। इसके साथ ही अमावस्या पर किसी विकलांग व्यक्ति को भरपेट भोजन कराएं। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और धन में भी वृद्धि होगी।

6. कृष्ण पक्ष के प्रथम शनिवार घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक बुझ जाए और तेल बच जाए तो उसे पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें। यह आप अगले 7 शनिवार तक करें। सभी तरह की आर्थिक दिक्कतें दूर होगी। इसके अलावा पीले कपड़े में कस्तूरी लपेटकर तिजोर में रखने से भी धन लाभ होता है।

Back to top button