अध्यात्म

जब 1 गेंद पर बल्लेबाज ने बनाए थे 286 रन, पढ़ें क्रिकेट इतिहास से जुड़ा ये मजेदार किस्सा

क्रिकेट दुनिया के प्रसिद्ध खेलों में से एक है और ये खेल काफी पुराना है। भारत के अलावा और भी देशों में ये खेल बेहद ही लोकप्रिय है। क्रिकेट से कई सारे किस्से भी जुड़े हुए हैं और आज हम आपको इस खेल से जुड़ा एक अनोखा किस्सा बताने जा रहा हैं। साल 1894 में क्रिकेट का एक मैच हुआ था और उस दौरान 1 गेंद पर 286 रन बनाए गए थे। जी हां, महज एक गेंद पर इतने रन बनाए गए थे और ये इतिहास ऑस्ट्रेलिया की भूमि पर रचा गया था।

15 जनवरी 1894 क्रिकेट इतिहास के बेहद ही खास दिनों में गिना जाता है। ऑस्ट्रेलिया में इस तारीख को ‘विक्टोरिया’ और ‘स्क्रैच XI’ के बीच एक मैच खेला गया था। मैच में एक बल्लेबाज ने लंबा शॉट मारा था। जिसके कारण बॉल पेड़ पर अटक गई। इसके बाद गेंद को ढूढ़ने में सभी लोग लग गए और मौके का फायदा उठाते हुए बल्लेबाज रन लेने लगे।

फील्डर को गेंद पेड़ के ऊपर दिखी। जिसके बाद सभी फील्डर गेंद को पेड़ से निकालने में लग गए। फील्डर को गेंद पेड़ से उतारने में काफी समय लग गया और तब तक बल्लेबाज 286 रन भाग चुके थे। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने क्रीज पर करीब 6 किलोमीटर दौड़े गई थी। दरअसल जिस पेड़ पर गेंद फंसी हुई थी वो पेड़ मैदान के बीच में था। ऐसे में गेंदबाजी साइड ने अंपायरों से अपील की और कहा की गेंद को खोया घोषित कर दिया जाए। ताकि बल्लेबाज रन लेना बंद करें। लेकिन अंपायरों ने इस बात से इंकार कर दिया। फिर क्या था बल्लेबाज लगातार रन लेने में लग गए।

इस खबर को अंग्रेजी अखबार पॉल मॉल गेजेट (Pall Mall Gazette) में छापा गया था। इस अखबार के स्पोर्ट्स पेज पर ये खबर छापते हुए बताया गया था कि कैसे एक गेंद पर इतने रन बनाए गए और ये रन बनाने के लिए 6 किलोमीटर दौड़े क्रीज पर लगाई गई।

Back to top button