दिलचस्पविशेष

प्यार में धोखा खाते ही इन हसीनाओं ने लिया शादी का फैसला, फिर ऐसे बदल गई दुनिया

बॉलीवुड के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री में भी एक से बढ़कर एक ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपनी रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं, मगर उससे भी ज्यादा चर्चा हुई इनके ब्रेकअप की। मगर इन हसीनाओं ने ब्रेकअप के बाद खुद को बहुत अच्छे तरीके से संभाला और शादी का फैसला किया।

शादी के बाद ये हसीनाएं अपने लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर आज एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। लिहाजा ये अपने फैंस को अक्सर कपल गोल्स देते रहते हैं। आइए जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…

सना खान (Sana Khan)

टीवी इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार सना खान से ही शुरूआत करते हैं। उन्होंने काफी लंबे समय तक कोरियोग्राफर मेलविन लुईस को डेट किया। मगर इस रिलेशनशिप में मेलविन ने उन्हें धोखा दिया था और इसके बाद सना पूरी तरह से टूट गई थीं। हालांकि उन्होंने खुद को अच्छे तरीके से संभाला और सैय्यद संग निकाह कर आज एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।

रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik)

रबीना दिलाइक और अविनाश सचदेवा की लव स्टोरी से भला कोई कैसे अपरिचित रह सकता है। दोनों की लव स्टोरी खूब सुर्खियों में रही थी। हालांकि अविनाश ने रूबीना का दिल तोड़ा था, इसके बाद रूबीना ने बहुत ही अच्छे तरीके से मूव ऑन किया और उनकी जिंदगी में अभिनव शुक्ला की एंट्री हुई। साल 2018 में दोनों ने शादी रचाई और आज एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi)

टीवी के दुनिया की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं की लिस्ट में शुमार काम्या पंजाबी और करण पटेल के रिलेशनशिप के चर्चे भी खूब हुए, मगर इनका रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और ब्रेकअप के साथ रिश्ते का अंत हो गया।

काम्या और करण की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते थे, ऐसे में काम्या के ब्रेकअप की खबरों से सभी चौंक गए थे। काम्या भी उन दिनों टूट गई थीं मगर उन्होंने खुद को अच्छे से संभाला और पिछले साल फरवरी के महीने में शलभ डांग से शादी रचा ली।

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)

नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह संग शादी रचाई है। आपको बता दें कि रोहनप्रीत से शादी करने से पहले नेहा कक्कड़ हिमांश कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं, मगर दोनों का बुरी तरह से ब्रेकअप हुआ था। नेहा को इस रिलेशनशिप के टूटने का बहुत दर्द हुआ था और एक बार तो उनका दर्द लाइव टेलीविजन में छलक पड़ा था।

गौहर खान (Gauahar Khan)

बिग बॉस के घर में कुशाल टंडन से इश्क लड़ा चुकी गौहर भी अब शादी कर चुकी है। गौहर और कुशाल के रिलेशनशिप की बात करें तो बिग बॉस के घर से बाहर होने के बाद दोनों का रिलेशनशिप भी खत्म हो गया था। इसके बाद गौहर की जिंदगी में जैद दरबार आए और दोनों का रिलेशनशिप अब सादी में बदल चुका है। गौहर और जैद ने दिसंबर 2020 में शादी रचाई है।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

दिव्यांका और शरद टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे जाने माने कपल हुआ करते थे, मगर शरद मल्होत्रा ने दिव्यांका को धोखा दिया और इस बात का खुलासा खुद दिव्यांका ने एक चैट शो में किया था। उन्होंने ये भी बताया था कि ब्रेकअप के बाद दिव्यांका की हालत काफी खराब हो गई थी। हालांकि साल 2016 में दिव्यांका ने विवेक संग शादी रचा ली और अब दोनों काफी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani)

अनीता हसनंदानी और एजाज खान की मुलाकात एकता कपूर के मशहूर धारावाहिक काव्यांजलि के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई, जो सालों तक चली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनीता ने एजाज को रंगे हाथों धोखा देते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने मूव ऑन किया  और 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी संग शादी रचाई। आज रोहित और अनीता काफी खुश हैं।

Back to top button