विशेष

दुनिया के इस देश में मुस्लिमों से कहीं आगे है हिन्दू आबादी, जानें कौन सा है वह देश!

हाल ही में अमेरिकी रिसर्च सेंटर ने 2075 तक पूरी दुनिया में मुस्लिम आबादी के सबसे ज्यादा होने की बात कही थी। इस रिपोर्ट के बाद पूरी दुनिया में तहलका मच गया था। लोग हैरान हो गए थे कि जब ऐसा हो जायेगा तो क्या होगा। अभी हाल ही में जनसंख्या को लेकर एक नई रिपोर्ट आयी है। इस रिपोर्ट के बारे में जानकर यकीनन हिन्दू आबादी थोड़ी राहत की सांस लेगी। जी हां इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां हिन्दू धर्म तेजी से अपने पांव पसार रहा है। इन्ही में से एक देश है आयरलैंड।

आयरलैंड में बढ़ रहे तेजी से हिन्दू:

आपको जानकर हैरानी होगी कि आयरलैंड एक इसाई धर्म को मानने वाला देश है, लेकिन यहां हिन्दू धर्म का तेजी से विकास हो रहा है। आयरलैंड की जनगणना के अनुसार पिछले 5 सालों में हिन्दुओं की आबादी में 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह जनगणना आज से एक साल पहले 2016 के अप्रैल महीने में की गयी थी। इसी समय मुस्लिम जनसंख्या में 29 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है।

आयरलैंड में हिन्दुओं से 6 गुना ज्यादा रहते हैं मुस्लिम:

आयरलैंड की कुल जनसंख्या में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आयरलैंड मुख्य रूप से इसाई धर्म का पालन करने वाला देश है। यहां की कुल आबादी 4.76 मिलियन है, जिसमें से 3.73 मिलियन आबादी रोमन कैथलिक है। आंकड़े देखने के बाद यह पता चलता है कि इस देश में 2011 में हिन्दुओं की संख्या कुल 10,000 थी, जो अप्रैल 2016 में बढ़कर 14,000 हो गयी। जबकि आयरलैंड में मुस्लिम हिन्दुओं के मुकाबले 6 गुना ज्यादा संख्या में रहते हैं।

भारत में 2050 तक होंगे 30 करोड़ मुस्लिम:

इसी साल अप्रैल में प्यू की रिपोर्ट में यह साफ-साफ लिखा हुआ था कि 2050 तक दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम भारत में होंगे, जिनकी आबादी लगभग 30 करोड़ होगी। उसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2055 से 2060 के बीच हिन्दूओं के जन्म दर में तेजी से गिरावट होगी। 2010-2015 की अपेक्षा उस समय 3.30 करोड़ हिन्दू बच्चे कम पैदा होंगे। आपको बता दें प्यू एक अमेरिकी रिसर्च सेंटर है।

Back to top button