बॉलीवुड

Photos: नोरा के पैर मत घूरो, हिल्स और पर्स देखो, कीमत इतनी कि यकीन नहीं करोगे

नोरा फतेही (nora fatehi) की डांस स्किल्स की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। वैसे डांस और अभिनय के अलावा उनका ड्रेसिंग सेंस भी काफी अच्छा है। वे दिन प्रतिदिन फैशनेबल होती जा रही हैं। फेमस होने के बाद उनके वॉरड्रोब में  इंटरनैशल लग्जरी ब्रैंड्स ने भी जगह बना ली है। अब हाल ही का उनका एक आउटफिट देख लीजिए। इस आउटफिट पर उन्होंने जो पर्स कैरी किया था और जो हिल्स पहनी हुई थी उसकी कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे।

हाल ही में नोरा को रमेश तौरानी के घर के बाहर देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस प्रिटी ऐंड क्यूट फ्रॉक ड्रेस पहनी दिखाई दी। उनका यह शिफॉन मेड आउटफिट लाइट पर्पल कलर का था। इसके ऊपर माइक्रो फ्लोरल प्रिंट इसकी खूबसूरती बढ़ा रहा था। इस ड्रेस के ऊपर नोरा ने वाइट टोट बैग कैरी किया हुआ था। यह एक एम्बॉस्ड लेदर मेड बैग था जिस पर YSL इनिशल्स का मेटल लोगो बना हुआ था।

इस लुक को कंप्लीट करने के लिए नोरा ने एकदम सटीक फुटवेअर पहने थे। यह न्यूड कलर के पंप्स थे जो एक्ट्रेस के टोन्ड लेग्स को अच्छे से हाइलाइट कर रहे थे। नोरा ने इस बार जो पर्स कैरी किया था वह Saint Laurent का था। यह दुनिया का सबसे बड़ा लेबल (ब्रांड) है। वाइट लेदर टोट बैग फ्रांसीसी लक्जरी फैशन हाउस का है जिसकी कीमत करीब 2,450 डॉलर्स यानि लगभग 1,79,204 रुपए है।

वहीं नोरा की हिल्स की बात करें तो वह Christian Louboutin से ली गई थी। ये ब्रांड भी फुटवेअर के मामले में दुनिया के टॉप लेबल में शामिल है। इस स्टाइलिश हील्स (स्टिलेटोज़) की कीमत 745 डॉलर्स है। इसे भारतीय पैसों में बदला जाए तो नोरा के यह न्यूड पंप्स लगभग 54,484 रुपए के हैं।

नोरा फतेही आज बॉलीवुड में जाना माना नाम है। उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बिग बॉस में आने के बाद मिली थी। इसके बाद वे कई डांस रियलिटी शोज़ का हिस्सा बनी। फिर उन्हें फिल्मों में आइटम सॉन्ग करने के लिए लिया जाने लगा। जल्द ही इन आइटम सॉन्ग्स ने उन्हें फेमस कर दिया और उनकी मार्केट में वैल्यू बढ़ गई।

28 वर्षीय नोरा आखिरी बार ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने डांस के साथ अभिनय भी किया था। वे मूल रूप से कनाडा की रहने वाली हैं।

सोशल मीडिया पर नोरा के डांस मूव्स काफी पसंद किए जाते हैं। इंस्टा ग्राम पर तो उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यहां उन्हें दो करोड़ बारह लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

Back to top button