अध्यात्म

जानिए क्या है क्रिस्टल बॉल लगाने के फायदे, इसे घर के किस हिस्से में लगाना होता है फायदेमंद!

वास्तुशास्त्र एक बहुत मजेदार और काम की विद्या है। इसका उपयोग आपके रहन-सहन से जुड़ा होता है। वास्तुशास्त्र का पालन भारत में प्राचीनकाल से ही किया जा रहा है। उस समय के लोग भी अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए वास्तुशास्त्र के नियमों को मानते थे। आज इतने सालों के बाद भी लोग वास्तुशास्त्र में यकीन रखते हैं। कुछ लोग हैं, जो इसे अन्धविश्वास मानते हैं, जबकि कुछ लोग इसके प्रभावों पर बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं। जो लोग वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करते हैं, वह जीवन में सदा सुखी रहते हैं।

सुधार सकते हैं आप अपनी आर्थिक स्थिति को:

वास्तुशास्त्र में कई ऐसी चीजों का जिक्र है, जिसका प्रयोग करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। केवल आर्थिक स्थिति ही नहीं घर की सुख-शांति और परिवार के सदस्यों का अच्छा स्वास्थ्य भी मिलता है। इन्ही में से एक चीज है क्रिस्टल बॉल। इसका प्रयोग करके घर की नकारात्मक उर्जा को कम किया जाता है। इसे घर के लिविंग रूम में लगाने से घर की खुशियां दोगुनी हो जाती हैं। जिनके घर में खुशियों की कमी होती हैं, उनके घर में खुशियों के द्वार खुल जाते हैं।

दो तरह के होते हैं क्रिस्टल बॉल:

*- ओरिजिनल,
*- सिंथेटिक या रेनबो क्रिस्टल।

कहां लगाने से होते हैं क्रिस्टल बॉल के फायदे:

*- वास्तुशास्त्र के अनुसार क्रिस्टल बॉल को हमेशा घर के पूर्वी दिशा में लगाना चाहिए, यह शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि अगर घर में नकारात्मक उर्जा हो तो घर में क्रिस्टल बॉल लगाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक उर्जा ख़त्म हो जाती है।
*- अगर आप अपने क्रिस्टल बॉल को घर के लिविंग रूम में रखना चाहते हैं तो उसे घर के दक्षिणी-पक्षिमी कोने में लगाना शुभ माना जाता है। आपके घर में कोई बच्चा है और उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो क्रिस्टल बॉल को बच्चे के स्टडी रूम में लगायें। इससे बच्चे का पढ़ने में मन लगने लगेगा।
*- अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और आप इसमें सुधार करना चाहते हैं तो क्रिस्टल बॉल को घर के लिविंग रूम के बीचो-बीच रखें।

***

Back to top button