बॉलीवुड

एक बार फिर से इतिहास रचने को तैयार बाहुबली, आज से देश के 1000 सिनेमाघरों में! : देखें ट्रेलर

बाहुबली का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय जोड़ने के साथ एक इतिहास रच दिया था। दक्षिण भारत की पहली फिल्म थी बाहुबली, जिसे देश के हर कोने के लोगों ने खूब पसंद किया था। बाहुबली 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, उससे पहले फिल्म के निर्देशक एस. एस. राजमौली ने एक बार फिर से बाहुबली द बिगनिंग को रिलीज करने का फैसला लिया था।

फिर से मजा ले सकेंगे बाहुबली द बिगनिंग का:

जी हां बाहुबली द बिगनिंग को बाहुबली 2 से पहले एक बार और रिलीज करने का फैसला लिया गया था। आज देश के 1000 सिनेमाघरों में बाहुबली द बिगनिंग को रिलीज किया जायेगा। बाहुबली 2 देखने से पहले दर्शक बाहुबली द बिगनिंग का मजा ले सकेंगे। फिल्म 2 साल पहले रिलीज हुई थी, इस वजह से कई लोगों के जेहन से फिल्म की कहानी उतर गयी होगी।

कमाल का था फिल्म का वीएफएक्स:

अब फिर से रिलीज होने की वजह से लोगों की यादें ताजा हो जायेंगी, इसके बाद वह बाहुबली 2 की कहानी अच्छे से समझ सकेंगे। इसके अलावा उस समय कुछ दर्शकों ने यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी थी, वो भी इस भव्य फिल्म का मजा सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर ले सकेंगे। इस फिल्म में कमाल के वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा फिल्म का म्यूजिक भी शानदार था।

यकीनन दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखकर प्रसन्न हो जायेंगे। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रभास, राना दग्गुबती, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी थीं। आपको बता दें कि फिल्म को भारतीय दर्शकों के अलावा विदेशों में भी खूब पसंद किया गया था। एक बार फिर यह फिल्म इतिहास रचने के लिए तैयार है। अगर आपने पिछली बार फिल्म को मिस कर दिया था, तो यह एक बेहतर समय है।

***

Back to top button