रिलेशनशिप्स

हर कामकाजी पत्नी को झेलना पड़ते हैं समाज के ये 5 ताने, जानकार होगा बहुत दुख

आज का जमाना महिला और पुरुष की बराबरी का है। यही वजह है कि कई पत्नियां घर में हाउस वाइफ़ बनकर रहने की बजाए अपने पति की तरह जॉब करना पसंद करती हैं। ये महिलाएं दिन रात जॉब और घर के बीच बैलेन्स बना अपनी जीविका चलती है, लेकिन फिर भी इन्हें तारीफ की बजाए समाज से कुछ ताने सुनने को मिल जाते हैं।

पति इतना कमा रहा है, तुम जॉब क्यों कर रही हो?

जिस तरह एक लड़का अपना करियर बनाने के लिए मेहनत करता है, ठीक वैसे ही एक लड़की भी करती है। फिर भी शादी के बाद लड़की के ऊपर ही जॉब छोड़ने का प्रेशर दिया जाता है। खासकर यदि उनका पति अच्छा खासा कमा लेता हो तो उन्हें ये ताना जरूर सुनने को मिलता है कि ‘जब पति इतना कमाता है, तो तुम्हें जॉब करने की क्या जरूरत है?’ लेकिन लोग भूल जाते हैं कि महिलाओं के लिए जॉब सिर्फ पैसा ही नहीं है, बल्कि ये आत्मसम्मान, इंडिपेंडेंट बनना और खुद की एक अलग पहचान बनाना है।

बच्चों से दूर कैसे रह लेती हो?

जब महिला जॉब पर जाती है तो बच्चे संभालने के लिए उसे नैनी या घर के किसी अन्य मेंबर की हेल्प लगती है। जॉब की वजह से वो कई घंटे बच्चे से दूर रहती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं हुआ कि उसे अपने बच्चे से प्रेम नहीं है। लेकिन फिर भी उन्हें ये ताने सुनने को मिलते हैं कि ‘कैसी कठोर मां है। बच्चे को दिनभर अकेला छोड़ जाती है। कोई अपने बच्चे से इतने समय दूर कैसे रह सकता है?’ हालांकि यह सवाल पिता से कभी नहीं पूछा जाता है।

नैनी के भरोसे बच्चे कैसे छोड़ देती हो?

कुछ लोग काम करने वाली महिला को यह भी ताने मारते हैं कि ‘तुम अपने जिगर के टुकड़े को नैनी के भरोसे कैसे छोड़ देती हो? तुम्हें डर नहीं लगता? कुछ उल्टा सीधा हो गया तो?’ हालांकि आजकल तकनीक इतनी विकसित हो गई है कि ये डर भी खत्म हो गया है। मां अपने बच्चे के कमरे में कैमरा लगा सकती है और ऑफिस में बैठे बैठे उस पर निगरानी रख सकती है। इसके अलावा अच्छी एजेंसी से नैनी हायर करें तो कोई दिक्कत नहीं आती है।

घर संभालना महिला की ज़िम्मेदारी है

घर संभालने की ज़िम्मेदारी सिर्फ एक महिला की होती है। यह बात बहुत गलत है। पुरुष और महिला दोनों को मिलकर घर संभालना चाहिए। आजकल की महिला वैसे स्मार्ट भी होती है। वे घर और जॉब दोनों अच्छे से संभाल लेती हैं। इस काम में पति की हेल्प ले भी ले तो कोई बुराई नहीं है।

वर्क फ्राम होम ढूंढो

कुछ यह भी सजेशन देते हैं कि कोई ऐसा काम ढूंढ लो जो घर बैठे ही हो जाए। लेकिन ये पूरी तरह से उस महिला का फैसला होता है कि वो अपनी पसंद की जॉब करें और करियर से कोई समझौता न करें।

Back to top button