रिलेशनशिप्स

ससुराल वालों का दिल जितना है तो ये 6 बातें गांठ बांध लें, नफरत प्यार में बदल जाएगी

ससुराल वालों के दिल में जगह बनाना इतना आसान नहीं होता है। आपको अपने पार्टनर से जितना प्यार मिलता है, उतना ही उनके माता पिता से भी मिले यह जरूरी नहीं है। बहुत कम खुशनसीब लोग होते हैं जिन्हें बिना किसी मेहनत के अपने ससुराल वालों का प्यार मिल जाता है। यदि आप भी उन खुशनसीब लोगों में शामिल होना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको अपने ससुराल वालों का प्यार पाने की कुछ रोचक टिप्स बताएंगे।

साथ समय बिताने के बहाने खोजें

ससुराल वालों के साथ बॉंडिंग बनाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप जितना ज्यादा हो सके उनके साथ समय बिताएं। इस तरह आपको उन्हें जानने का मौका मिलेगा। वह भी आपको अच्छे से जान पाएंगे। आप दोनों एक दूसरे की पसंद और ना पसंद से रूबरू होंगे। इसलिए जब भी मौका मिले अपने ससुराल वालों के साथ बातचीत करें। उनकी किचन के काम में मदद करवाए। उनके साथ गार्डनिंग करें। कोई इनडोर गेम खेलें। आपको बस ज्यादा से ज्यादा उनकी ज़िंदगी का हिस्सा बनना है।

साथ घूमने जाए

एक ट्रिप रिश्तों को मजबूत बनाने का काम करती है। इसलिए अपने ससुराल वालों संग किसी रोड ट्रिप या वेकेशन पर जाना एक अच्छा आइडिया होता है। ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते तो अपने शहर में ही किसी फेमस स्पॉट पर चले जाएं। पार्टनर के पेरेंट्स को डिनर पर ले जाना भी अच्छा विकल्प है। बाहर साथ में खाना खाने से आपके बीच में प्यार बढ़ेगा।

थोड़ा इंतजार करें

ससुराल वालों का पसंदीदा बनने की ज्यादा जल्दी भी न करें। उन्हें थोड़ा समय दें। आपकी और उनकी सोच, रहन सहन और व्यवहार सबकुछ अलग होता है। ऐसे में नए व्यक्ति संग एडजस्ट करने मे थोड़ा समय भी लग जाता है। पहले एक दूसरे की फीलिंग्स अच्छे से समझें। समय के साथ साथ वे आपको पसंद करने लगेंगे।

हंसी मज़ाक

किसी का दिल और भरोसा जितना हो तो उसे हंसा दीजिए। वह आपके ऊपर भरोसा करने लगेगा। आपको पसंद भी करने लगेगा। लोगों को हंसी मज़ाक बहुत पसंद होता है। हर किसी के जीवन में कुछ न कुछ दुख और परेशानी अवश्य होती है। ऐसे में हंसने का मौका कम ही मिल पाता है। यदि आप अपने ससुराल वालों को खूब हंसाते हैं तो वे आपके अंदर की कमियों और बुराइयों को भी नजरअंदाज कर देंगे।

सम्मान दें, सम्मान लें

इंसान प्यार और सम्मान का ही भूखा होता है। यदि आप सामने वाले से अच्छे से पेश आएंगे तो वह भी आपको पूरा आदर सम्मान देंगे। हालांकि आपको इस मामले में ज्यादा उम्मीद भी नहीं पालना चाहिए। आप बस अपनी तरफ से उनके साथ अच्छे से पेश आएं। हो सकता है बड़े होने के नाते उनका व्यवहार आपके प्रति थोड़ी देर से सुधरे।

केयर करें

यदि आपके ससुराल वाले बीमार हो जाएं तो उनकी अच्छे से देखभाल करें। तबीयत न भी बिगड़ी हो तो समय समय पर उनके हालचाल लेते रहें। उनकी जरूरत की चीजों का ख्याल रखें। उनके बर्थडे और एनिवर्सरी याद रखें। उनकी केयर कर उन्हें स्पेशल फील कराएं। फिर देखिए वे आपको कैसे पसंद करने लगेंगे।

Back to top button