राशिफल

Rashifal 11 May: आज महादेव की कृपा से 6 राशियों वाले अप्रत्यशित लाभ अर्जित करेंगे, पढ़ें राशिफल

हम आपको सोमवार 11 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 May 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। कोई पुराना कागज, फाइल या आंकड़े आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है। मित्रों- स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी। आपको और आपके परिवार के सदस्यों को कोई बड़ी चिंता नहीं सताएगी। आपके द्वारा बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेने की संभावना है। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। काम में स्थिरता बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके धन का खर्च बढ़ सकता है। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। किसी का हित करने में स्वंय परेशानी में पड़ जाने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानहानि की संभावना है। आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले आज अपने लक्ष्यों को आँखों से ओझल न होने दें। सम्बन्धों में नकारात्मक परिस्थितियों से बचें। अपने राज़ ख़ुद तक ही रखें। आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए, आपको सावधान रहना होगा। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आप अपने काम के लिये किसी से मदद ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकता है। किसी खबर का इंतजार है तो वो आज आपको मिल सकती है। आज आपके मानसिक व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका स्वाभिमान बना रहेगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। एक नए सौदे को अंतिम रूप देकर या एक नए व्यवसाय उद्यम में शामिल होकर व्यापार में प्रगति कर सकतें हैं। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अपने माता-पिता से समर्थन प्राप्त करना आपको राहत प्रदान करेगा। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी, और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी बचत आपके परिवार लाभकारी साबित होगी। संतान की समस्या से चिंतित रहेंगे। अपच आदि पेट दर्द की बीमारियों की शिकायत रहेगी। आपके जीवन साथी के साथ एक संभावित झगड़ा हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक सन्दर्भ में दिन सहायक नहीं है। इसलिए किसी भी प्रकार के निवेश से दूर रहें। आने वाले कुछ ही दिनों में हालात बदल सकते हैं। इसके बाद समय बेहद अनुकूल नजर आएगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे खुश नजर आयेंगे। आज के दिन मौज- शौक और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आप सराबोर होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप को दूसरों को ठेस पहुंचाने जैसी बातों से दूर रहना चाहिए, अन्यथा रिश्ते में खटास आ सकती हैं। आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें और उनका विरोध करने से बचें। कुटुंबीजनों और सहकर्मचारियों के साथ मनमुटाव होगा, जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव कर सकते है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका मन शांति का अनुभव करेगा। पारिवारिक संबंध आपकी आंतरिक शक्ति होंगे, जो किसी भी कठिन समय में आपकी बुद्धिमानी और देखभाल दोनों का समर्थन करते नज़र आयेंगे। आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। नकारात्मक विचारों के साथ किसी भी काम की शुरुआत का परिणाम अच्छा नहीं होगा। व्यापार- धंधे में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज बहुत अधिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक और संतोषजनक बनाएंगे। परिवार में कुछ हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। आज आपको संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। आज आप परिवारजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्त्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका पढ़ने में मन लगेगा। आज आप अपने आत्मविश्वास के स्तर में वृद्धि देखेंगे। नयी साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है जो भविष्य में अति लाभदायक साबित होगा। किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से आपका काम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। जरूरी चीजों पर धन खर्च होगा। आपके वैवाहिक जीवन के लिहाज से दिन काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप माता-पिता की मदद से आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। राजनीति या सामाजिक कार्यों में शामिल लोगों को प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। शरीर में आलस्य कि प्रवृत्ति बनेगी। नजदीकी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके अटके और अधूरे काम पूर्ण हो सकते हैं। जिन लाभों से आप वंचित रह गए थे उन्हें भी आप पा सकते हैं। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगें।

आपने Rashifal 11 May 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 May 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 May 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शनिवार को इन 3 चीजों का दिखना होता हैं शुभ, शनिदेव स्वयं बरसाते हैं कृपा

Back to top button