राशिफल

आज शुक्र कर रहा है मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज 9 जनवरी सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर शुक्र ग्रह मकर राशि को छोड़ कुंभ राशि में परिवर्तन कर रहा है। हम आपको गुरुवार 9 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 January 2020

पूरे 70 साल बाद इस दिवाली धन के देवता कुबेर होने जा रहे हैं मेहरबान, लुटाएंगे इन 5 राशियों पर खजाना

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके आत्मबल से सारे कार्य संपन्न होंगे। सभी पारिवारिक समस्याओं का भी अंत हो जाएगा। आप कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह सही समय नहीं होगा। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। बिजनेस में फायदे के आसार ज्यादा नहीं है। काम के बोझ से परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अवसर आपके रास्ते में आएंगे और आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समय पर उपयोग करेंगे। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। अपनी स्थिति सबके सामने स्पष्ट करने से बचें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। याद रहे जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है अपनी भावनाओं को वश में रखें। आज आपको दूसरों की नकारात्मक सोच से बचना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी कोशिशें कामयाब होगी। कार्यक्षेत्र बढ़ सकता है। कुंवारे लोगों के लिए जल्द ही विवाह के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र से संबंधित भागादौड़ी हो सकती है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें अन्यथा कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप अपने करियर को बेहतर बनाने की कोशिश में रहेंगे। परिवार पर कोई विवाद चल रहा होगा उसका समाधान होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मित्रों से भेंट हो सकती है। आपको व्यायाम करने की जरूरत है। इससे आप फ्रेश फील करेंगे। धन लाभ के योग हैं। यदि आप अपना दृष्टिकोण बदल सकते हैं और ईमानदारी से काम कर सकते हैं, तो आपकी रैंक, पारिश्रमिक और लोकप्रियता बढ़ जाएगी। दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी विवाद में भी उलझ सकते हैं। आपको किसी न किसी तरह का डर भी परेशान कर सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। धन प्राप्ति सीधे मार्ग से न होकर अन्य मार्गों से होगी और रूक-रूक कर धन प्राप्त होगा। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो विशेषज्ञ से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। आप अपने दोस्तों की मदद से समस्याओं का हल पा सकते हैं। दौड़-भाग रहेगी और तनाव भी हो सकता है। कुछ मामलों को लेकर अनजाना डर रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। पारिवारिक सन्दर्भ में कुछ सामाजिक समारोहों का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य क्षणिक परेशानी का कारण हो सकता है। किसी बात को लेकर पार्टनर से झगड़ा हो सकता है लेकिन शाम तक सब सही हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में कोई नया डिसीजन न लें। अपनी गुप्त बातों को जाहिर न होने दें। टीचर्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

प्रेमी से किया हुआ वादा निभाने में सफल साबित होंगे। आपको चोट भी लग सकती है। आपके जीवनसाथी की सेहत भी चिंता का सबब बन सकती है और उन्हें चिकित्सकीय देख-रेख की जरूरत हो सकती है। खुद को सीमित रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। अपने लिए फालतू झंझट मोल न लें तो ही अच्छा है। कुछ कामों में रुकावटें जरूर आ सकती हैं। आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वाहन सुख में वृद्धि होगी। एक नया व्यवसाय शुरू करने या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए यह एक बहुत अच्छी अवधि है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। जरूरी कागजात साथ रखें। सामाजिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। आज आप चिड़ियों को दाना खिलाइए। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज धार्मिक कामो में आपकी रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिकूल परिस्थितियां रहेंगी। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। आज आपको अपनी कोशिशों का फल तुरंत शायद ही मिल सके। ऑफिस में आप गुप्त रुप से चलने वाली गतिविधियों में सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दूर की यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। आप अपने जीवन में नई सफलताएं प्राप्त करते हुए दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करते हुए आगे बढ़ेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अपने ही बनाए प्लान में कुछ न कुछ कमियां भी आपको दिख सकती है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और आरामदायक रहेगा और सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्वक व्यवहार रखेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार वालों से रिश्ते की बात कर सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी, जबकि आपके खर्च घटेंगे। बचत आपके आत्मविश्वास-स्तर को बढ़ावा देगी। नौकरी और बिजनेस में सितारों का साथ भी आपको मिलेगा। लेन-देन और निवेश में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। कामकाज में शुभ फलो की प्राप्ति होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। आपके कार्य पूर्ण तो होंगें, किन्तु उनमे कुछ देरी हो सकती है। दैनिक क्रियाकलापों में आप अपने परिवार के सदस्यों की भागीदारी और प्रदर्शन से प्रसन्न होंगे। जरूरी काम समय से पूरे हो जाएंगे। कोई टेंशन भी खत्म हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कार्य करेंगे। आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी।

आपने Rashifal 9 January 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 January 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 January 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन छोटे से उपायों की मदद से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, जीवन में सदा आता रहेगा धन

Back to top button