बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन सितारों ने खोया है अपना बच्चा, खुद को इस तरह इन्होंने था संभाला

एक इंसान शादी के बाद बच्चे का इंतजार करता है क्योंकि ये बच्चा ही दो लोगों को एक डोर में पिरोता है। हालांकि मां और बाप दोनों ही बच्चे को अपनी आंख का तारा मानते हैं लेकिन मां का लगाव बच्चे से सबसे ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो उसे 9 महीने तक अपने पेट में रखती है और खून-पानी से उसकी सिंचाई करती है। मगर जब वो ही बच्चा नही रहता है तो माता-पिता पर क्या बीतती है ये वे ही जानते है। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड के इन सितारों के साथ जब बॉलीवुड के इन सितारों ने खोया है अपना बच्चा, फिर क्या हुआ आप खुद पढ़ लीजिए।

बॉलीवुड के इन सितारों ने खोया है अपना बच्चा

बॉलीवुड स्टार्स की प्रोफेशनल लाइफ सबको पसंद आती है लेकिन किसी को ये नहीं पता होता कि इन स्टार्स की भी अपनी पर्सनल खुद की लाइफ होती है। कुछ दर्द ऐसे होते हैं जो स्टार्स कभी बयां नहीं करते लेकिन अंदर से दर्द में रहते हैं। बॅालीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जिनके बच्चों ने उनके सामने दम तोड़ दिया और एक इंसान के लिए माता-पिता बनना एक बहुत बड़ी बात होती है। ऐसे में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है, चलिए बताते हैं उनके बारे में..

गोविंदा

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा हमेशा हंसते रहते हैं लेकिन कोई नहीं जानता कि उन्होंने भी अपने बच्चे के खोने का दर्द झेला है। अक्सर हमने कॉमेडियन एक्टर गोविंदा को हंसाते ही देखा है लेकिन आपको बता दें कि इन्होने अपनी 4 साल की बेटी को एक मरते देखा है। डॉक्टर के हिसाब से वो समय से पहले पैदा हुई थी तो धीरे-धीरे जो शरीर के अंदर बन नहीं पाया था वो डैमेज होने लगा था।

आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज तीन बच्चों के पिता हैं लेकिन एक समय था जब इन्होंने अपना एक और बच्चा खोया था। एक दौर ऐसा भी था जब उन्होंने अपने एक बच्चे मिसकैरेच में खो दिया। उनकी पत्नी को कुछ समस्या आने के कारण बच्चे को खोना पड़ा जबकि वो जन्म लेने के सपने देखने लगे थे। उसके कुछ समय बाद तक आमिर कई दिनों तक दुखी और अकेले रहते थे।

काजोल

बी-टाउन की नए दौर की जबरदस्त अभिनेत्री काजोल ने कई रिकोर्ड को तोड़े। एक्ट्रेस काजोल जितनी खुश दिखती हैं मगर एक समय था जब इन्होंने अपने बच्चे को खोया। उस समय इन्होने सोच लिया थी की उनके जीवन में अब कुछ भी करने को नही रहा। साल 2011 में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने एक्टोपिक गर्भधारण कराया था। जिसके बाद उनका गर्भपात हो गया था।

प्रकाश राज

साउथ और बॅालीवुड के मशहूर विलेन सुपरस्टार प्रकाश राज ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें, उनका 5 साल का बेटा था जिसकी एक हादसे में मौत हो गई थी। वो समय इनके लिए बहुत दर्द भरा था लेकिन धीमे-धीमे इन्होंने खुद को संभाला। इनका बेटा एक दिन छत पर पतंग उड़ा रहा था जिसकी वजह से पतंग उड़ाते समय गिर गया और चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

Back to top button