विशेष

इन 10 भारतीय सेलिब्रिटीज ने 2019 में किया दुनिया को अलविदा, इनमें कई बड़े नाम शामिल

जीना और मरना भगवान के हाथ में होता है और जिसका समय पूरा हो जाता है उन्हें तो दुनिया से जाना ही होता है। ये चक्र ईश्वर द्वारा चलाया गया है जिससे अमीर, गरीब, रोगी, पशु-पक्षी वो सभी सजीव चीजें जो प्राकृतिक द्वारा बनाई गई हैं नष्ट होती ही हैं। अगर बात भारतीय हस्तियों की करें तो वे भी अमर होने का घूट तो पीकर नही आए और यहां हम आपको ऐसे ही कुछ लोगो के नाम बताएं और इन 10 भारतीय सेलिब्रिटीज ने 2019 में किया दुनिया को अलविदा, देखिए इनमें किनका-किनका नाम शामिल है?

इन 10 भारतीय सेलिब्रिटीज ने 2019 में किया दुनिया को अलविदा

साल 2019 खट्टी-मीठी याद देकर लौट रहा है और अब हम सभी को आने वाले समय 2020 से काफी उम्मीदें हैं। इस बार हर किसी को कई खुशी तो कई गम मिले होंगे और इस जाते हुए साल ने कुछ सेलिब्रिटीज को भी अपने साथ यादों में ले गई जो पंचतत्व में लीन हो गए।

राजकुमार बड़जात्या

21 फरवरी को हार्ट अटैक आने से मशहूर फिल्म मेकर राजकुमार बड़जात्या का निधन हुआ था। उन्होंने हम आपके हैं कौन, विवाह, हम साथ-साथ हैं, प्रेम रतन धन पायो का निर्माण किया था और इन फिल्मों को उनके बेटे सूरज बड़जात्या ने बनाया था। ये सलमान खान के भी काफी करीबी थे, जिनकी आखिरी यात्रा में सलमान को रोते देखा गया था।

मनोहर पर्रिकर

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस साल 17 मार्च को आखिरी सांस ली थी। वो अग्नाशय के कैंसर से ग्रसित थे। इनके निधन पर पक्ष और विपक्ष के लोगों को बहुत क्षति पहुंची थी और सभी ने इन्हें ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दी थी।

शीला दीक्षित

कांग्रेस की वरिष्ट नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित राजनीति का एक खास चेहरा थीं। 81 साल की उम्र में शीला दीक्षित को 20 जुलाई को हार्टअटैक आया था और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

विद्या सिन्हा

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस विद्या सिन्हा भी 15 अगस्त के दिन दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं। उन्होंने रजनीगंधा, छोटी सी बात, पति-पत्नी और वो जैसी सफल फिल्मों में काम किया। अंतिम दिनों में उन्होंने कुछ सीरियल में भी काम किया था।

अरुण जेटली

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली भी बहुत लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान थे। 24 अगस्त को इस महान शख्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इनके जाने से बीजेपी को बहुत भारी क्षति पहुंची।

सुषमा स्वराज

पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज को कोई बीमारी नहीं थी लेकिन 6 अगस्त को 370 हटने की खुशी का ट्वीट करने के एक घंटे बाद ही उन्हें अटैक आया और उनका निधन हो गया। सुषमा स्वराज विपक्ष दल की भी पसंदीदा नेता रही हैं, इनके निधन से पूरा देश गमगीन हो गया था।

विजू खोटे

फिल्म शोले में कालिया का किरदार निभाने वाले एक्टर विजू खोटे ने भी 30 सितंबर को आखिरी सांस ली थी। इन्होंने 300 से ज्यादा फिल्में और टीवी शोज में काम किया।

वीरू देवगन

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्शन डायरेक्टर औऱ अजय देवगन के पिता वीरू देवगन भी इस साल दुनिया को अलविदा कह गए। लंबे अरसे से वीरू देवगन बीमार चल रहे थे और 27 मई को इन्होंने आखिरी सांस ली।

गिरीश कर्नाड

दिग्गज अभिनेता गिरीश कर्नाड मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम से पीड़ित थे। इसी के कारण 10 जून को इनका निधन हो गया था। इन्होंने वैसे तो कई सारी फिल्मों में काम किया था लेकिन आखिरी बार इन्हें फिल्म टाइगर जिंदा है में देखा गया था।

राम जेठमलानी

8 सितंबर को देश के मशहूर वकील राम जेठमलानी का भी निधन हो गया था। उन्हें कई हाई प्रोफाइल केस लड़ने का मौका मिला था और इनमें पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के हत्यारों का भी केस शामिल था।

Back to top button