दिलचस्प

इस महिला ने किया हैरतअंगेज कारनामा, एक मिनट में पैर से 11 मोमबत्ती जलाकर बना लिया वर्ल्ड रिकॉर्ड…देखिये वीडियो!

दुनियाँ में शूरवीरों की कमी नहीं है। आपने अक्सर अपने आस-पास ऐसे लोगों को देखा होगा जो कुछ ख़ास काम में माहिर होते हैं। वह अपनी कला दिखाकर लोगों के दिलों में अपने लिए इज्जत पैदा कर देते हैं। हालांकि कुछ लोगों में यह हुनर जन्म के समय से ही होता है, जबकि कुछ लोग इसके लिए बाद में काफी मेहनत करते हैं। किसी एक काम को अलग ढंग से करने के लिए वह दिन-रात एक कर देते हैं, तब कहीं जाकर वह कुछ अलग कर पाते हैं।

ख़ास गुण की वजह से मिली दुनियाँ में एक अलग पहचान:

आज हम आपको एक ऐसी ही महिला से मिलवाने जा रहे हैं, जो अपने एक ख़ास गुण की वजह से आज पूरी दुनियाँ में पहचान पा चुकी है। इस महिला ने अपने गुण की वजह से ही वर्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। आपको बता दें यह महिला कोई और नहीं बल्कि मैक्सिको की रहने वाली एड्रिआन इरेने मैसिआस हर्नंडेज हैं और यह एक सामान्य महिला नहीं बल्कि एक विकलांग महिला हैं।

विकलांगता को नहीं बनने दी अपनी कमजोरी:

आपको जानकार काफी हैरानी होगी कि एड्रिआन जन्म से ही बिना हाथ के पैदा हुई थीं। लेकिन इन्होने कभी भी अपनी विकलांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दी। एड्रिआन ने अपने पैर से ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो हाथ वाले भी जल्दी नहीं कर पाते हैं। इन्होने अभी हाल ही में अपने पैर से एक मिनट में 11 मोमबत्ती जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एड्रिआन को उनके इसी ख़ास कारनामे की वजह से गिनीज बूक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दी गयी है।

लिखी हैं कई सारी पुस्तकें:

इन्होने कानून से स्नातक की पढ़ाई की हुई है और विकलांगता के बारे में सकारत्मक सोच विकसित करने के लिए बहुत सारे व्याख्यान भी दिए हैं। आपको बता दें इन्होने काफी यात्राएं भी की हैं और कई सारी पुस्तकें भी लिखी हैं। इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अमेरिका के एशरिटा फरमैन के नाम था। उन्होंने अपने पैर से एक मिनट में 7 मोमबत्तियाँ जलाई थी।

देखिये वीडियो-

Back to top button